होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jodhpur : खेल दिवस पर ग्रामीण ओलंपिक का आगाज, सीएम गहलोत ने किया शुभारंभ

11:43 AM Aug 29, 2022 IST | Jyoti sharma

Jodhpur : प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत अपने गृहनगर जोधपुर के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां खेल दिवस के मौके पर लूणी के पाल गांव में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पाल गांव में एक भव्य कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यक्रम में गहलोत के साथ खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना, राजस्थान राज्य खेल परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनियां, विधायक महेंद्र बिश्नोईऔर हीरालाल मेघवाल मौजूद रहे।

शहरों में भी जल्द होगी ओलंपिक खेलों की शुरुआत

खेलों के उद्घाटन के बाद सीएम गहलोत ने आमजन की सभा को संबोधित किया। इसके बाद अशोक गहलोत को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों में भी जल्द अलंपिक खेलों की शुरुआत होगी। पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एशियाड खेलों की शुरूआत की थी। राजस्थान में खेलों का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलो। इस ग्रामीण ओलंपिक को लेकर जनता खासकर बुजुर्ग लोगों  खासा उत्साह है।

‘खेल को खेल भावना से खेलो’

गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्यों को एक साथ इस क्षेत्र में कुछ करना चाहिए। खिलाड़ियों को किसी चीज की कमी नहीं आएगी। ये हमारा वादा है। खेल में हार जीत की कोई बात नहीं होती। और इसमें राजनीति भी नहीं होनी चाहिए। खेल प्रतिभाओं को धन की कमी नहीं होगी। इन खेलों से प्रतिभाएं बाहर निकल कर आएंगी। ग्रामीण ओलंपिक हर साल करवाया जाएगा।

लंपी को राष्ट्रीय आपदी घोषित करे केंद्र सराकर

लंपी बीमारी पर उन्होंने कहा कि मैंने केंद्र को एक पत्र लिखा है जिसमें हमारा केंद्र से अनुरोध है कि वे इस बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। अभी तक इसके लिए कोई टीका नहीं आया है। लेकिन फिर भी हमारी सरकार ने इसकी मृत्यू दर को काफी हद तक कम करने का प्रयास किया है।  

शुभारंभ कार्यक्रम में हुआ कबड्डी का आयोजन

सीएम अशोक गहलोत अपने संबोधन के बाद मंच से उतरे औऱ सभा में मौजूद लोगों से मिले। सभा में आए लोग भी सीएम से मिलने को उत्साहित दिखे। इसके बाद वहां पर कबड्डी का आयोजन हुआ है। अशोक गहलोत ने इस मैच को नीचे खड़े होकर पूरा देखा और खिलाड़िय़ों का उस्ताह वर्धन किया।

5 अक्टूबर को होगा समापन

गौरतलब है कि प्रदेश में ग्रामीण ओलंपिक के तहत छह खेलों कबड्डी, निशानेबाजी वॉलीबाल, हॉकी, खो-खो और टेनिस बाल
क्रिकेट की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर आज से चार दिन, ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर से
चार दिन और जिला स्तर पर 22 सितंबर से तीन दिन तक खेलस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय मैच दो अक्टूबर से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में होंगे। खेलों का समापन पांच अक्टूबर को होगा।

Next Article