होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jodhpur : BJP OBC Morcha की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, आज Amit Shah करेंगे संबोधित

09:45 AM Sep 10, 2022 IST | Jyoti sharma

Jodhpur : आज भाजपा ओबीसी मोर्चा (BJP OBC Morcha) की कार्यसमिति की बैठक का दूसरा दिन है, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कार्यसमिति को संबोधित करेंगे। कल केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उन्हें कभी भी सामाजिक न्याय नहीं दिया। यह मोदी सरकार ही है, जिसने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया। यह मोदी सरकार ही है जिसने नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और नीट जैसी बड़ी परीक्षा में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।

कार्यसमिति के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पारित

यादव (Bhupendra yadav) भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र में जोधपुर में बोल रहे थे। ओबीसी मोर्चा के (BJP OBC Morcha) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में इस बैठक में केंद्रीय मंत्रियों यादव के अलावा गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां सहित देशभर के 125 से अधिक राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन प्रतिनिधियों में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और राज्य के मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री निर्मल कुमावत ने कार्यसमिति के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। जोधपुर की कार्यसमिति ओबीसी मोर्चा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनावी राज्यों में ओबीसी मोर्चा की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

चुनाव में सत्ता से बाहर कर देगा ओबीसी मोर्चा – डॉ. के लक्ष्मण

ओबीसी मोर्चा के (BJP OBC Morcha) राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के . लक्ष्मण ने ओबीसी मोर्चा की चुनावी समय में राजनीतिक भूमिका को समझाया और आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फें कने के लिए सभी समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल रही है और आने वाले चुनाव मे ओबीसी मोर्चा उन्हें सत्ता से निकाल फेकेंगा।

खेती के लिए किया सबसे ज्यादा खर्च- चौधरी

बैठक में ‘कृषि का भविष्य और किसानों का उत्थान’ विषय पर आयोजित विशेष सत्र में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के आठ साल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इनमें खेती के लिए खर्चकिया सबसे ज्यादा पैसा, खाद्यान्न उत्पादन में बनाया रिकॉर्ड, जरूरतमंद देशों के लिए संकटमोचक बना भारत, कोरोना काल और रूस-यूक्रेन संकट से प्रभावित देशों को खाद्यान्न सप्लाई कर कायम की मिसाल तथा एमएसपी रेट पर की गई रिकॉर्ड गेहूं की खरीद जैसे क्रांतिकारी कदम शामिल है। कृषि का निर्यात भी लगातार बढ़ रहा है, जो लगभग 4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

प्रदेश में भाजपा बनाएगी सरकार- अरुण सिंह

ओबीसी मोर्चा (BJP OBC Morcha) की कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने आए राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का दौरा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा। प्रदेश के चुनाव में एक वर्ष बाकी है। बूथ कार्यकर्ताओं का यहां पर बडा सम्मेलन हो रहा है। भाजपा बूथ आधारित संगठन है। बूथ के कार्यकर्ता यहां से विजय का संकल्प लेकर ही जाएंगे। गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) के खिलाफ बूथ कार्यकर्ता प्रभावी संघर्ष भी करेगा। राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। वर्ष 2023 व 2024 के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि हर चुनाव चुनौती ही होता है, लेकिन जिस प्रकार से गहलोत सरकार कुशासन पर चल रही है। इसलिए जनता ने ही ठान लिया है, ऐसी जनता विरोधीसरकार को उखाड़ फेंका जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को मौका देगी और भाजपा राजस्थान में सरकार बनाएगी। इससे पहले ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति के तकनीकी सत्र को उन्होंने संबोधित किया।

Next Article