For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jodhpur : पहले मासूम बच्चों की ली जान..फिर पिता ने खुद लगाई फांसी

01:55 PM Sep 22, 2022 IST | Jyoti sharma
jodhpur   पहले मासूम बच्चों की ली जान  फिर पिता ने खुद लगाई फांसी

Jodhpur : जोधपुर से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की जान ले ली उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। ये वारदात तब हुआ तब बच्चों की मां खेत पर काम करने गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी तो अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों से जमीन खिसक गई। महिला ने पडोसियों औऱ पुलिस में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया।

Advertisement

दरअसल ये मामला जोधपुर के झंवर थाना इलाके का है। यहां बीती देर रात परिहारों की ढाणी के रहने वाले रुपाराम पटेल ने अपने 8 साल और 10 साल के बेटों की गला दबा कर हत्या कर दी उसके बाद खुद पशुओं के बाड़े में जाकर फांसी पर लटक गया। पुलिस ने पिता औऱ दोनों बेटों के शवों का पोस्टमार्टम कराया औऱ परिजनों को सौंप दिया। हालांकि इस हत्या औऱ आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस मामले की वजह जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या यह घरेलू विवाद का मामला लग रहा है लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें- ग्रामीण बैंक शाखा लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश : तीन आरोपी दबोचे, दो देसी कट्टे व छह जिंदा कारतूस बरामद

.