होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jodhpur Cylinder Blast : 5 की मौत, अस्पताल पहुंचे CM गहलोत, मुआवजे का किया ऐलान

11:25 AM Dec 09, 2022 IST | jyoti-sharma

Jodhpur Cylinder Blast : जोधपुर में एक शादी समारोह में सिलेंडर फटने से दो बच्चों की मौत हो गई हैं। वहीं आज सुबह इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों का हालचाल लेने के लिए सीएम अशोक गहलोत जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर्स से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे पर दुख भी जताया।

मृतकों के परिजनों को 7 लाख और घायलों को 2 लाख का मुआवजा

मुआवजे को लेकर सीएम ने कहा कि (Jodhpur Cylinder Blast) घायलों को एक लाख और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए सहायता चिरंजीवी फंड से दी जाएगी। वहीं चिरंजीवी फंड के अलावा मुख्य़मंत्री राहत कोष से भी सहायता दी जाएगी। जिसमें मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 1 लाख रुपए मिलेंगे। 52 लोगों की इस तरह से झुलसना है बेहद हृदय विदारक है। सभी घायलों का फ्री में इलाजकिया जाएगा।

Jodhpur Cylinder Blast घटना की जांच के आदेश

अस्पताल में घायलों से मिलने बाद उन्होंने बाहर आकर मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। जिला कलेक्टर से मैंने हालातों की जानकारी ले ली है। अब यह विचार किया जा रहा है कि इन्हें कैसे बचाया जाए। सबसे ज्यादा क्रिटिकल कंडीशन महिलाओं और बच्चों की है। सरकार हर एक जीवन बचाने के लिए प्रयासरत है। हर एक जान कीमती है। इसके साथ ही मैंने जिला कलेक्टर को आदेश दिया है कि यह घटना यह ब्लास्ट कैसे हुआ इसकी भी जांच होनी चाहिए।  सिलेंडर किस कंपनी के थे कंपनी पर भी कार्रवाई होगी। उन्होनें यह भी कहा कि यह जांच होना बहुत जरूरी है। क्योंकि आगे ऐसी घटना न हो  पाए इसके लिए सचेत रहे। इसके कारणों पर जाकर इसका समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शादी समारोह में हुआ हादसा, गैस सिलेंडर फटे, 2 बच्चों की मौत व दूल्हे समेत 60 झुलसे

Next Article