For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jodhpur : सीएम गहलोत ने Indira Rasoi का किया शुभारंभ, कहा- देश में सद्भावना के लिए जनता से अपील करें पीएम

02:31 PM Sep 18, 2022 IST | Jyoti sharma
jodhpur   सीएम गहलोत ने indira rasoi का किया शुभारंभ  कहा  देश में सद्भावना के लिए जनता से अपील करें पीएम

आज सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) ने आज जोधपुर दौरे पर हैं। उन्होंने यहां 512 इंदिरा रसोईयों (Indira Rasoi) का शुभारंभ किया। इस के साथ अब प्रदेश भर में रसोईयों की संख्या बढ़कर 870 हो गई है। इससे पहले 358 रसोईयों की संचालन किया जा रहा था। बता दें कि यह कार्य मुख्यमंत्री के ‘कोई भूखा ना सोए’ की संकल्पना को मूर्त रूप देन के अंतर्गत किया गया है।

Advertisement

इन्होंने सीएम का किया स्वागत

सीएम गहलोत का जोधपुर एयरपोर्ट पर बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुंती परिहार देवड़ा, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, जसवंत सिंह कच्छावा, नरेश जोशी, सलीम खान, समाजसेवी शैतान सिंह सांखला ने स्वागत किया। वहीं कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस आयुक्त रवि दत्त गौड़ ने मुखयमंत्री अशोक गहलोत की अगवानी की।

देश में सद्भावना बनाने के लिए जनता से अपील करें पीएम

यहां रसोइयों का उद्घाटन करने के बाद अशोक गहलोत ने संबोधन भी दिया। उन्होंने जैन समाज के पदाधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि सभी समाज की जातियों को लेकर समाज कार्य करें। गरीबों का मार्गदर्शन करें।

केंद्र सरकार को निशान पर लते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि देश के वर्तमान हालात पर देश के प्रधानमंत्री को देशवासियों से अपील करनी चाहिए। उन्हें जनता से देश में भाई चारा, सद्भावना बनाने को कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी का भी यही संदेश है कि भाई-चारा और सद्भाव बना रहे, हिंसा नहीं हो।

‘सिर्फ मारवाड़ के ही नहीं पूरे प्रदेश के गांधी हैं गहलोत’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के संविधान में भी यह बात दर्ज है कि राज्य को जनता के प्रति कल्याणकारी होना चाहिए और यहा कार्य हमारी सरकार लगातार कर रही है। इंदिरा रसोई आज के समय में गरीबों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आने वाले 1 से 2 माह में प्रदेश में रसोइयों की संख्या 1000 की जाएगी। इसके अलावा PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग मुख्यमंत्री को सिर्फ मारवाड़ का गांधी ही क्यों बताते हैं। अशोक गहलोत तो पूरे प्रदेश में ही गांधीवीद को साथ लेकर चलते हैं उनके आदर्शों पर ही चलकर कार्य करते हैं। इसलिए आप लोग इन्हें प्रदेश का गांधी कहिए।

डोटासरा ने कहा कि आपके  मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। कई योजनाओं से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ताओं से डोटासरा ने कहा कि आपके जिले जोधपुर के लिए लगातार विकास कार्य़ हो रहे हैं। इसलिए ये आपकी जिम्मेदारी है कि जनता के बीच जाकर कार्यों को गिनाएं उनकी जानकारी दें। ताकि अगली बार भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने।

यह भी पढ़ें- Jaipur : सचिवालय में ‘लापरवाही’ की आग… काम ही नहीं किया सेंसर

.