For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jodhpur : BJP OBC Morcha की कार्यकारिणी बैठक में बोले भूपेंद्र यादव- OBC आरक्षण का कांग्रेस ने नहीं किया समर्थन

03:58 PM Sep 09, 2022 IST | Jyoti sharma
jodhpur   bjp obc morcha की कार्यकारिणी बैठक में बोले भूपेंद्र यादव  obc आरक्षण का कांग्रेस ने नहीं किया समर्थन

Jodhpur : जोधपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा (BJP OBC Morcha) की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक का शुभारंभ आज होटल लेक व्यू में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने किया।

Advertisement

बैठक इस पहले सत्र को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभा को याद दिलाया कि OBC वर्ग के आरक्षण का मुद्दा जब भी आया है उसका कांग्रेस ने जरा भी समर्थन नहीं किया। साल 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार OBC वर्ग के लिए काम कर रही है। भूपेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के सबका साथ, सबका विकास के नारे पर पूरी कर्मठता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भी संदेश दिया।

सभी ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष समेत कुल 125 लोग मौजूद

2023 विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) को देखते हुए भाजपा ओबीसी जातियों को साधने की रणनीति तैयार कर रही है। इस राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय समिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य व सभी ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष समेत कुल 125 लोग उपस्थित हैं।

बता दें कि दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया (Satish Poonia), कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी रहेंगे। तीसरे सत्र में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी, चौथे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। कल 10 सितंबर को अमित शाह (Amit Shah) भी इस कार्यक्रम में आएंगे औऱ सीएम अशो गहलोत के गृहजिले से OBC वोटर्स को साधने के कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- 3 साल बाद 30 सितंबर को होंगे RCA के चुनाव, फिर मैदान में उतरेंगे CM गहलोत के बेटे वैभव, 10 दिन बाद तस्वीर होगी साफ

.