For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बूंदी में घर जमाई ने रिश्तों का किया कत्ल! नाबालिग साली को बना डाला गर्भवती...ससुराल वाले रह गए सन्न

01:47 PM Apr 06, 2024 IST | Sanjay Raiswal
बूंदी में घर जमाई ने रिश्तों का किया कत्ल  नाबालिग साली को बना डाला गर्भवती   ससुराल वाले रह गए सन्न

बूंदी। राजस्थान के बूंदी में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपनी ही नाबालिग साली से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जीजा उसे डरा-धमकाकर पिछले 8 महीने तक रेप करता रहा। बार-बार देहशोषण से नाबालिग साली गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भ जब 2 माह का हो गया तब उसकी मां को इसका पता चला। इसकी जानकारी मिलने पर ससुराल वाले सन्न रह गए। पीड़िता की मां ने आरोपी दामाद के खिलाफ कोतवाली थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

नाबालिग साली पर गंदी नजर रखता था जीजा

पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता ने पुलिस और बाल कल्याण समिति को बताया कि उसका जीजा ससुराल में घर जमाई के रूप में रह रहा है। वह काफी समय से उस पर गंदी नजर रखता था। आरोपी जीजा ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी जीजा ने उसे धमकी देते हुए कहा-अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इससे वह डर गई और उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया।

इसके बाद आरोपी जीजा 8 महीने तक उसका रेप करता रहा। बार-बार देहशोषण करने से पीड़िता गर्भवती हो गई। नाबालिग के दो माह की गर्भवती हो जाने के बाद पीड़िता की मां को अपने दामाद की करतूत का पता चला। उसके बाद वह बेटी को लेकर कोतवाली थाने पहुंची और आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी जीजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता को बाल कल्याण समिति को किया सुपुर्द

पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाकर उसे बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया है। आरोपी जीजा डिटेन कर लिया गया है। दूसरी तरफ घर जमाई के करतूत सामने आने के बाद उसके ससुराल वाले सदमे में आ गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

.