For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में यूपी की महिला से हैवानियत, आरोपी जीजा-साले ने सहेली के सामने किया गैंगरेप

12:33 PM Jan 19, 2024 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में यूपी की महिला से हैवानियत  आरोपी जीजा साले ने सहेली के सामने किया गैंगरेप

जयपुर। राजधानी जयपुर में उत्तर प्रदेश की एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी जीजा-साले ने सहेली के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। सहेली ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। दोनों सहेलियों के विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला (27) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला ने शिकायत में बताया कि वह बस्सी इलाके में रहकर जॉब करती है। महिला का आरोप है कि 12 जनवरी की रात वह साथ अपनी सहेली के साथ सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 1 बजे ठेकेदार अलीम अपने साले विशाल और दोस्त आरिफ के साथ वहां आया। तीनों आरोपियों ने सोते समय उसको पकड़ लिया।

सहेली ने उसको बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ठेकेदार अलीम और उसके साले विशाल ने सहेली की आंखों के सामने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी आरिफ ने उसकी सहेली के साथ जरबदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर तीनों आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों के घटना के बारे में किसी को बताने पर मारपीट की गई। पीड़िता ने सहेली के साथ आरोपियों के खिलाफ बस्सी थाना पुलिस में रिपोर्ट केस दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.