होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जिया खान सुसाइड केस के चलते कॅरियर हुआ बर्बाद, अब 10 साल बाद बरी हुए सूरज पंचोली

CBI की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में 10 साल बाद बरी कर दिया है।
02:42 PM Apr 28, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। CBI की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में 10 साल बाद बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि आपके खिलाफ सबूत काफी नहीं है, इसलिए आपको बरी किया जाता है। दरअसल, सूरज पंचोली पर जिया खान को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। बता दें कि ‘हाउसफुल’ और ‘निशब्द’ एक्ट्रेस जिया खान 3 जून, 2013 को आधी रात जुहू स्थित सागर संगीत अपार्टमेंट में मृत पाई गई थी, उसके लगभग 10 साल बाद यह फैसला आया है।

यह खबर भी पढ़ें:-सलमान खान इस शख्स को मानते हैं भगवान, ये नहीं होते तो दबंग स्टार का खत्म हो जाता कॅरियर

जिया खान सुसाइड केस के चलते बर्बाद हुआ सूरज पंचोली का कॅरियर

जिया सुसाइड के वक्त सूरज पंचोली बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में जुटे थे। वह 4-5 फिल्मों में काम भी कर चुके थे। लेकिन जिया खान मर्डर केस में फंसने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और उनका कॅरियर चौपट हो गया। दरअसल, जिया खान सुसाइड केस का मामला सामने आने के कुछ दिनों बाद ही जरीन वहाब के बेटे सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। बताया जा रहा है कि जिया सूरज के साथ रिश्ते में थी, उस वक्त एक्टर सूरज पंचोली बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें:-होमी के साथ विश्वास की भावना है जो हमेशा बनी रहती है: डिंपल कपाड़िया

सुसाइड नोट में किया था सूरज के नाम जिक्र

जिया खा ने सुसाइड नोट में सूरज के नाम का जिक्र किया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सूरज पर आईपीसी की धारा 306 के तहत कथित रूप से जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद, जिया की मां राबिया खान द्वारा बार-बार दी गई दलीलों और 3 जुलाई, 2014 को बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। अपने नोट में, जिया ने सूरज के साथ अंतरंग संबंधों के साथ-साथ कथित शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना के बारे में बात की। मामले में अभियोजन पक्ष ने जिया की मां राबिया सहित 22 गवाहों के बयान दर्ज किए थे, जबकि वकील प्रशांत पाटिल सूरज के लिए पेश हुए थे।

Next Article