होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'जो मेरा है, बस मेरा है'…प्रेमी ने गर्लफ्रेंड का गला काट उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी दी जान

04:44 PM Jul 22, 2023 IST | Sanjay Raiswal

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक शराब व्यवसायी ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी प्रेमी ने युवती के घर में जबरन घुस गया। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर युवती का गला रेत दिया। गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद आरोपी युवक ने अपने मामा के घर जाकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

युवक ने आत्महत्या करने से पहले वॉट्सऐप के स्टेटस लगाया। जिसमें युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ खुद की फोटो लगाई और लिखा- माई लाइफ, जो मेरा है, बस मेरा है। किसी का नहीं हो सकता। मैं किसी से समझौता नहीं कर सकता। यह घटना झुंझुनूं के गुढागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात 1 बजे की है। शराब कारोबारी सुरेश (32) ​​​​​​पुत्र धर्मपाल और युवती प्रियंका (20) दोनों एक ही गांव के थे। शराब व्यवसायी शादीशुदा था। तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। वहीं, युवती बीएड की तैयारी कर रही थी। सुरेश के गांव में ही दो ठेके है। उसके खिलाफ अवैध शराब की तस्करी के कई मामले भी दर्ज थे।

युवती की शादी करना चाहते थे घरवाले…

जानकारी के अनुसार, सुरेश और प्रियंका पिछले काफी समय से रिलेशन में थे। सुरेश काफी समय से प्रियंका पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन प्रियंका के घर वाले उसकी शादी दूसरी जगह करना चाह रहे थे। युवक इस बात से नाराज बताया था। शुक्रवार को इसी के चलते युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

युवती के घर में घुसकर उतारा मौत के घाट…

युवती के बुआ के लड़के ने बताया कि घटना के दौरान प्रियंका अपने माता-पिता और बुआ के लड़के साथ एक कमरे में सो रही थी। रात करीब 1 बजे आरोपी सुरेश कमरे में घुसा और उसने अंदर घुसते ही युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवती के चिल्लाने पर परिजन बचाने दौडे़, लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो गया। वारदात में घायल हुए युवती को परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालात गंभीर होने पर युवती को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक बाइक से अपने मामा के घर पहुंचा। यहां उसने भी फंदा लगा सुसाइड कर लिया।

आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस…

इधर, घटना के बाद एसपी श्याम सिंह भी बीडीके अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी जुटाई। लड़की की हत्या के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। गांव वालों ने आरोपी सुरेश के बारे में जानकारी दी। उसके मोबाइल नंबर लेकर ट्रेस किए गए।

लोकेशन के जरिए आरोपी को ढूंढा…

आरोपी की लोकेशन बुगाला टावर छऊ गांव आई। पुलिस लोकेशन के आधार पर पहुंची तो वह घर उसके मामा का था। मकान में पुलिस गई तो आरोपी फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। बताया जा रहा है कि यह मकान काफी समय से सुनसान था। जहां कोई नहीं रहता। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Article