For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jharkhand Politics : हेमंत सरकार के लिए आज निर्णायक दिन, जानिए किसके पक्ष में हो सकता है फैसला

12:13 PM Sep 05, 2022 IST | Jyoti sharma
jharkhand politics   हेमंत सरकार के लिए आज निर्णायक दिन  जानिए किसके पक्ष में हो सकता है फैसला

Jharkhand Politics : आज झारखंड सरकार के लिए बड़ा दिन है। आज झारखंड विधानसभा में सरकार ले ओर से विश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायक और मंत्री विधानसभा पहुंच गए हैं।

Advertisement

लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस तरह से सीएम हेमंत सोरेन बहुमत (CM Hemant Soren) का गणित पढ़ा रहे हैं कहीं ना कहीं वह गणित सटीक बैठता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल झारखंड की सरकार (Jharkhand Politics) को अभी 48 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वो ऐसे कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के 30 विधायक, कांग्रेस के 15, RJD का 1, भाकपा (माले) और NCP का 1-1 विधायक हेमंत सोरेन को अपना समर्थन दे रहा है। विधानसभा में कुल सीटों यानी विधायकों की संख्या 82 है। इस हिसाब से बहुमत हेमंत सोरेन के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

बहुमत के आस पास भी नहीं है भाजपा

वहीं अगर भाजपा की बात करें तो उसके पास कुल 26 विधायक हैं। आजसू के 2 और 2 निर्दलीय हैं। इन्हें अगर मिला भी दें तो भी ये बहुमत के आस पास भी नहीं नजर आ रहे। हालांकि हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) अपने पार्टी विधायकों के पूरा भरोसा कर ये विश्वास प्रस्ताव लेकर आ तो रहे हैं, लेकिन जिस तरह जारी सियासी उठापटक में विधायकों के जोड़ तोड़ की खबरें मीडिया की सुर्खियां बन रहीं थीं उस हिसाब से उन्हें अपने विधायकों को विश्वास में लेना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

.