होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

नशे के सौदागरों की पहली पसंद बना झालावाड़ का डग! पुलिस ने 2 तस्करों से पकड़ी मादक पदार्थ की बड़ी खेप

04:11 PM May 18, 2023 IST | Sanjay Raiswal

झालावाड़। राजस्थान का झालावाड़ जिले का डग इलाका नशे के सौदागरों की पहली पसंद बनते जा रहा है। जिला एवं स्थानीय पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाए हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अन्य राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कई कार्रवाई करते हुए अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं आरोपियों के पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। झालावाड़ जिले की डग पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से 43 किलो 275 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई। जिला एसपी ऋचा तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी थानाधिकारियों को अभियान में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

झालावाड़ एएसपी चिरंजी लाल मीणा के निर्देशन में सीओ प्रेम कुमार ने सुपरविजन में डग थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिपलिया कलां फंटा कृषि उपजमंडी के पास से दो तस्कर कमल टेलर (22) पुत्र जगदीश निवासी बोलिया थाना गरोठ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश और दीपक चौहान (20) पुत्र शंकरलाल निवासी लुका चिकनिया थाना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 43 किलो 275 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से मादक पदार्थ तस्करी के परिवहन में प्रयुक्त एक बाइक को जब्त किया है।

यह खबर भी पढ़े...

झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपए की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए झालावाड़ पुलिस अलर्ट है। झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थों पर कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। झालावाड़ पुलिस ने 4 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर के कब्जे से जब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

(इनपुट-ओमप्रकाश शर्मा)

Next Article