होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jemimah Rodrigues ने लपका अविश्वसनीय कैच, चीते की रफ्तार से लगाई हैरतअंगेज डाइव, देखें Video

11:34 AM Mar 21, 2023 IST | Mukesh Kumar

Jemimah Rodrigues : महिला प्रीमियर लीग के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। लेकिन इस मुकाबले में बैटर्स और बोलर्स के बजाय जेमिया रोड्रिगेज के कैच की चर्चाएं हो रही है, जो उन्होंने चीते की रफ्तार से डाइव लगाते हुए लिया है। जेमिया रोड्रिगेज के शानदार कैच के बदौलत मुंबई इंडिसंस की स्टार बल्लेबाज हेली मैथ्यूज को सिर्फ 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

यह खबर भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या या रोहित शर्मा, कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?, सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत खराब रही है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से चौथा ओवर शिखा पांडे डालने आई। मैथ्यूज ने शिखा पांडे की गेंद पर दमदार शॉट खेला, लेकिन मिड-ऑन पर तैनात जेमिया रोड्रिगेज ने शानदार डाइव लगाते हुए अविश्वसनीय कैच लपका है। मैथ्यूज के विकेट के साथ ही मुंबई का स्कोर 10/3 हो गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया

बता दें कि डी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत खराब रही है। मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाई है। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन पूजा वस्त्राकर (26) ने बनाए है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सभी गेंदबाजों को प्रदर्शन शानदार रहा है, मारीजान काप, शिखा पांडे, जोनासेन ने 2-2 विकेट चटकाए है। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 110 रनों रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैग लैनिंग (32), एलिस कैप्सी (38) रनों की पारी खेलकर टीम का जीत दिलाई है, वैसे दोनों ही टीमें नॉकआउट चरण के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

Next Article