For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बॉलीवुड के साथ बॉक्स ऑफिस के बादशाह बनें शाहरुख खान, 'KGF 2' का रिकॉर्ड तोड़ 'Jawan' ने दूसरे दिन रचा इतिहास

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। दूसरे दिन साउथ फिल्म 'KGF2' पछाड़कर आगे निकल गई है।
10:37 AM Sep 09, 2023 IST | BHUP SINGH
बॉलीवुड के साथ बॉक्स ऑफिस के बादशाह बनें शाहरुख खान   kgf 2  का रिकॉर्ड तोड़  jawan  ने दूसरे दिन रचा इतिहास

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान न सिर्फ बॉलीवुड के बादशाह हैं, बल्कि अब वो बॉक्स ऑफिस के बादशाह भी बन गए हैं। इस साल बैक-टू-बैक अभिनेता की दूसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। पहले 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी और अब 'जवान' ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

एटली निर्देशित फिल्म 'जवान' को ओपनिंग डे ही दर्शकों का इतना प्यार मिला कि बॉक्स ऑफिस पर भारत में 75 करोड़ की कमाई कर डाली। इससे पहले कोई थी बॉलीवुड फिल्म में भारत में ओपनिंग डे इतना कलेक्शन नहीं कर पाई है। 'जवान' पहले दिन बॉलीवुड के इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब दूसरे दिन की कमाई के भी आंकड़े सामने आ चुके हैं जो बहुत ही काबिले तारीफ हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Jawan Girl Gang: इन 5 लड़कियों ने शाहरुख के दम पर ‘जवान’ में मचाया कोहराम

'KGF 2' से आगे निकली 'जवान'

शुक्रवार सुबह मॉर्निंग शोज में जरूर थोड़ृी गिरावट देखने को मिली, लेकिन शाम होते-होते 'जवान' ने रफ्तार पकड़ ली थी। 'जवान' ने दूसरे दिन कमाई के मामले में साउथ की सुपरहिट फिल्म 'KGF 2' को पीछे छोड़ दिया है। फ्राइडे टेस्ट में शाहरुख की 'जवान' अच्छे नंबरों से पास हो गई है। 'जवान' ने दूसरे दिन हिंदी में कम से 47 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, कलेक्शन 2 से 4 करोड़ रुपए बढ़ भी सकता है। ये तो शुरुआती आंकड़े थे। वहीं तमिल में भी 'जवान' अच्छी पकड़ बनाए हुए है। जवान के डब वर्जन ने दूसरे दिन करीब 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यानी भारत में दूसरे दिन 'जवान' की कमाई करीब 53 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है।

'जवान' 4 दिन में कर सकती है 235 करोड़ की कमाई?

'जवान' रिलीज के बाद पहले दो दिन में करीब 128 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है, जिसमें सिर्फ हिंदी में जवान ने कुल 112.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं शनिवार को वीकेंड के चलते कमाई ओपनिंग डे के करीब पहुंच सकती है और रविवार को भी ये आंकड़ा उससे भी पार जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 'जवान' की कमाई हिंदी में पहले चार दिनों में 235 करोड़ रुपए के पार पहुंच सकती है। वहीं दूसरी भाषाओं को मिलाकर जवान की 4 दिन की कमाई करोड़ हो सकती है।

यह खबर भी पढ़ें:-Jawan: बड़े पर्दे पर किंग खान का फिर धमाका, पहले दिन बनाया ये रिकॉर्ड, भारत से लेकर दुनिया भर में चला जादू!

बॉक्स ऑफिस के बादशाह बने शाहरुख

अगर 'जवान' इसी तरह से कलेक्शन करती रही तो एक नया इतिहास रच देगी। रिलीज के पहले 4 दिनों में इतना कलेक्शन करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होगी और शाहरुख ना सिर्फ बॉलीवुड के बादशाह होंगे बल्कि बॉक्स ऑफिस के भी बादशाह बन जाएंगे। शाहरुख की पठान और जवान से पहले कोई भी हिंदी ऐसा कमाल नहीं कर पाई थी। शाहरुख ने 4 साल बाद पठान के जरिए धमाकेदार वापसी की और अब 'जवान' से आगे बढ़ा रही है। ‘जवान’ में शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो सभी के बाप हैं।

.