For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jawan Box Office: शाहरुख खान की 'जवान' ने 10वें दिन की छप्परफाड़ कमाई, 10 करोड़ की लगाई छलांग, जानें अब तक कुल कलेक्शन

Jawan Box Office Colletion: 10वें दिन फिल्म 'जवान' की कमाई में 10 करोड़ रुपए का भारी उछाल देखा गया है। वहीं रविवार को भी छप्परफाड़ कमाई कर सकती है। अब तक फिल्म भारत में 436 करोड़ और वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।
10:31 AM Sep 17, 2023 IST | BHUP SINGH
jawan box office  शाहरुख खान की  जवान  ने 10वें दिन की छप्परफाड़ कमाई  10 करोड़ की लगाई छलांग  जानें अब तक कुल कलेक्शन

Jawan Box Office Colletion: शाहरुख खान और नयनतारा अभिनीत फिल्म 'Jawan' बॉक्स ऑफिस पर लगातार करोड़ों रुपए की कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। जवान 9वें दिन तक भारत में अब तक 439 करोड़ रुपए और वर्ल्डवार्ड 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस बीच दूसरे शनिवार को 'जवान' की कमाई में 10 करोड़ की कमाई का भारी उछाल देखने को मिला।

Advertisement

शाहरुख खान की फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो इस सप्ताह 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लेगी। शनिवार के बाद रविवार को भी 'जवान' की कमाई में और इजाफा हो सकता है। मिली जानकारी, रिलीज के 10वें दिन यानी शनिवार को 'जवान' ने 31.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। वहीं फिल्म ने 9वें दिन यानी शुक्रवार को 21 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जिसका साफ मतलब है कि शनिवार को फिल्म ने सीधा 10 करोड़ की छलांग लगाई है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rubina Dilaik ने शादी के 5 साल बाद दी गुड न्यूज, बनेंगी मां, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लिखा–‘हम एक

700 करोड़ पार पहुंची 'जवान'

'जवान' की कमाई के आंकड़े देख फिल्म निर्माता खुश नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट 'जवान' के सक्सेस इवेंट्स में नजर आ रही है और फिल्म से जुड़े अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर कर रही हैं। 'जवान' ने भारत में अब तक 439 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 9वें दिन ग्लोबल लेवल पर इस फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

यह खबर भी पढ़ें:-Parineeti Raghav Wedding: उदयपुर में बजेगी परिणीति-राघव की शहनाई, झीलों के बीच है शाही

'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। इसमें शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। उनके अलावा संजीता भट्टाचार्य, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक और आलिया कुरैशी ने शाहरुख की टीम की छह लड़कियों के रूप में काम किया है। सपोर्टिंग रोल में रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर, मुकेश छाबड़ा, योगी बाबू और एजाज खान नजर आ रहे हैं। इन सबके अलावा फिल्म में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण स्पेशल कैमियो है।

.