होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Japan Earthquake: जापान में अब तक 30 की मौत, आखिर यहां बार-बार क्यों आता हैं भूकंप? क्या वजह है, जानिए

जापान भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील देश है। आखिर जापान में बार-बार भूकंप क्यों आता है? आइए जानते है इसके पीछे की वजह के बारें में…
12:51 PM Jan 02, 2024 IST | Kunal Bhatnagar

Japan Earthquake: जापान में 1 जनवरी को 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र जापान के पश्चिमी तट पर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। भूकंप इतना तीव्र था कि इससे करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित राजधानी टोक्यो में भी इमारतें हिल गईं। दरअसल, जापान भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील देश है। आखिर जापान में बार-बार भूकंप क्यों आता है? आइए जानते है इसके पीछे की वजह के बारें में…

बार-बार जापान में क्यों आते हैं भूकंप?

पिछले कुछ सालों में आपने कई बार जापान में भूकंप आने की खबरें पढ़ी और सुनी होंगी और शायद आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि जापान में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं? दरअसल, जापान भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील देश है। इसका कारण यहां पाई जाने वाली पृथ्वी की सबसे अधिक विक्षुब्ध टेक्टोनिक प्लेटें हैं। ये प्लेटें एक संकेंद्रित सीमा बनाती हैं, जिसके कारण यह क्षेत्र दुनिया के अधिकांश भूकंपों का केंद्र बन जाता है।

हर साल हजारों बार आते भूकंप

यहां प्रशांत प्लेट फिलीपींस प्लेट और अमेरिकी प्लेट के नीचे जा रही है। यही कारण है कि जापान में हर साल लगभग एक हजार छोटे-बड़े भूकंप आते हैं। जापान प्रशांत रिंग ऑफ फायर में आता है। इस रिंग ऑफ फायर का प्रभाव न्यूजीलैंड से अलास्का, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका तक फैला हुआ है। इस श्रेणी में रूस, अमेरिका, कनाडा, पापुआ न्यू गिनी, पेरू और ताइवान जैसे देश भी आते हैं।

30 लोगों की गई जान

जापान में आए भूकंप से अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस बीच राहत कार्य तेजी से चल रहा है। जापान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि समय बहुत कम है और फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द निकालना होगा। इससे पहले 7.6 तीव्रता के भूकंप के चलते जारी की गई सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई थी।

Next Article