For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jaipur : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो अवैध तरीके से कराया अबॉर्शन

02:58 PM Aug 30, 2022 IST | Jyoti sharma
jaipur   शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म  गर्भवती हुई तो अवैध तरीके से कराया अबॉर्शन

Jaipur : जयपुर के बगरू थाना इलाके से एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने इसका जबरन अवैध तरीके से अबॉर्शन कराया, जिसके बाद महिला ने बगरू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था जिसकी आड़ में उसने 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए थे।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक महिला पहले से शादीशुदा है। उसकी दो बेटियां है। साल 2019 में उसका तलाक हो गया था। तब से वो जयपुर में अपनी बेटियों के साथ रहती है। महिला का कहना है कि जिस कंपनी में वो काम करती है। उसी कंपनी के सुपरवाइजर विजेंद्र शर्मा से उसकी मुलाकात हुई थी।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी विजेंद्र ने उसके तलाकशुदा होने के बावजूद उससे शादी का वादा किया था। जिससे महिला को भी उसपर यकीन होने लगा था। दोनों लिव इन में रहने लगे। विजेंद्र ने जयपुर में ही एक किराए का मकान लिया और दोनों उसमें वक्त गुजारते। महिला का कहना है कि जब वह संबंध बनाने को तैयार नहीं होती तो आरोपी उसे जल्द शादी का झांसा देता।

लेकिन जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी विजेंद्र ने शादी के बाद बच्चे की बात बनाकर जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया। उसके बाद जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ मना कर दिया और अभद्रता कर छोड़ कर चला गया। जिसके बाद अब महिला ने बगरू थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

.