For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jaipur : केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा- अग्निपथ में नहीं किया जाएगा कोई बदलाव

09:47 AM Sep 14, 2022 IST | Jyoti sharma
jaipur   केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा  अग्निपथ में नहीं किया जाएगा कोई बदलाव

jaipur : रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का जिम्मेदार होना बेहद जरूरी है, लेकिन यहां विपक्ष अपनी भूमिका निभाने में नाकाम रहा है। उनकी कोई नीति नहीं है, कोई पॉलिसी नहीं है। भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह-इंशा अल्लाह, भारत तेरी बरबादी तक जंग रहेगी जारी, जो ऐसे कहने वाले लोग थे, उनकी कांग्रेस पीठ थपथपाती रही है। उन्हें अपने साथ रखती रही है और आज भारत यात्रा के जरिए भारत जोड़ने के लिए कह रहे हैं। यह एक विचारणीय प्रश्र है। हमारा विपक्ष बेहद गैर जिम्मेदाराना है।

Advertisement

अग्निपथ पर फैलाई गई अफवाह

लोकतंत्र में विपक्ष का का जिम्मेदार होना बेहद जरूरी। बात उठाते हैं और भाग जाते हैं। फेस ही नहीं करते। मंगलवार को सुबोध कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स से इंटरेक्शन करने पहुंचे भट्ट (Ajay Bhatt) ने कहा कि अग्निपथ को लेकर  कई लोगों ने गलतफहमी फैलाई है। हमने भर्ती के मानकों में कोई बदलाव नहीं किया है।

अग्निपथ को दुनिया के दूसरे देशों की सैन्य शक्ति का अध्ययन करने के बाद तैयार किया गया है। एप्लाई करने वाले युवाओं में से 25 फीसदी को अंदर जाना है व 75फीसदी बाहर जाना है। जो मेरिट में आएंगे, वह अंदर जाएंगे। सरकार की हर बात पर नजर है। हम सजग हैं, इसलिए जल, थल व नभ में एक इतिहास बनाया है।

कोटा और जयपुर सैन्य स्टेशन का दौरा

रक्षा राज्य मंत्री ने दौरे के दौरान कोटा के दशहरा मैदान में राष्ट्रीय रक्षा एमएसएमई सम्मेलन और प्रदर्शनी में भाग लिया तथा कोटा और जयपुर में सैन्य स्टेशनों का भी दौरा किया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि रक्षा राज्य मंत्री ने एमएसएमई से अनुसंधान और नए उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने और देश की सुरक्षा एवं प्रगति में योगदान करने का आह्वान किया।

मनमोहन सरकार पर साधा निशाना

भट्ट ने जयपुर के मानसरोवर में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान कहा कि मनमोहन सिंह के समय पर आज फलाने मंत्री जेल में, कल दूसरे मंत्री, तीसरे मंत्री जेल में होते थे। विदेशों में जाने पर वहां के राष्ट्राध्यक्ष कहते थे कुछ मांगने आए होंगे। दो दिन के बाद मिलते थे। आज प्रधानमंत्री जब बाहर के उन देशों में गए, तो पहले हमारा मखौल उड़ाने वाले देशों के राष्ट्राध्यक्ष उन्हें रिसीव करने के लिए आए। ये इतिहास में पहली बार हुआ है।

काजल की कोठरी है राजनीति

भट्ट ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री पर कोई एक दाग दिखा दे। हम लोगों में से कोई ग्राम प्रधान भी बन जाता है, तो दाग ही दाग लग जाते हैं।  देश में राजनीतिक दलों की स्थिति देख लें, एक के बाद एक दाग लगते हैं। काजल की कोठरी है यह राजनीति। लेकिन ईश्वर की इतनी बड़ी कृपा रही है कि मोदी  के बारे में कोई कुछ बोल ही नहीं सकता है। वो ही बातें किताब में लिखी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- RUHS में रिक्त पदों को भरने के मामले में विवाद, आधी रात को कुलपति ने रोकी भर्ती

.