For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jaipur : सचिवालय कैडर के समान वेतन की मांग को लेकर 11 नवंबर को अधीनस्थ कर्मचारियों की रैली

10:32 AM Oct 05, 2022 IST | Jyoti sharma
jaipur   सचिवालय कैडर के समान वेतन की मांग को लेकर 11 नवंबर को अधीनस्थ कर्मचारियों की रैली

Jaipur : मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर राजधानी जयपुर में आगामी 11 नवम्बर को रैली का आयोजन कर सरकार का ध्यान दिलाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ओर से संघर्ष समिति का भी गठन किया गया है। संघर्ष समिति की ओर से बताया गया कि पहली बार मंत्रालयिक (अधीनस्थ) कर्मचारियों की ओर से एक स्वर में सचिवालय कैडर के समान पद, वेतनमान और पदोन्नति सहित 9 मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया गया है।

Advertisement

इसी मांग को लेकर प्रदेश भर के मंत्रालयिक कर्मचारी 11 नवम्बर को राजधानी में जुटेंगे। समिति में पूर्व नेता महेन्द्रसिंह धायल भी शामिल हैं। साथ ही राजेश गोयल और गजेन्द्रसिंह राठौड़ सहित अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है। समिति के सदस्य अभी तक प्रदेश के 25 जिलों का दौरा कर चुके हैं। जहां इन्हें कर्मचारियों का समर्थन भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री गहलोत का ऐलान, वादे पूरा करने के लिए मिलेगा समय, जल्द आ सकता है राजस्थान का बजट

.