होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jaipur : छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में बोलीं राजे, कहा- सत्ता में बैठे लोग कुर्सी के फेर में भूल गए हैं जनता की चिंता

10:00 AM Aug 29, 2022 IST | Jyoti sharma

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। यहां न कोई सुनने वाला है और न ही कोई देखने वाला। साथ ही न कोई जनता की पीड़ा को समझने वाला है। जिस प्रदेश को हम विकास की राह पर लाएथे, उसे अब कोई तरक्की की राह पर ले जाने वाला नहीं है। जो प्रदेश हमारे समय शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत और जल संरक्षण में देश में आगे था, वह प्रदेश आज अपराध, महिला उत्पीड़न, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिक उन्माद में पहले नम्बर पर है।
सत्ता में बैठे लोग कुर्सी की चिंता में जनता की चिंता भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस बीच युवाओं ने ‘कहो दिल से फिर से’ के नारे लगाए तो पूर्व मुख्यमंत्री ने नारे लगाने वाले युवाओं को शांत करवाया।

‘सवर्णों को आरक्षण के लिए हमने कानून बनाया’

राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने सवर्णों को आरक्षण देने के लिए विधानसभा में कानून बनाया। उसके बाद 2019 में मोदी की केंद्र सरकार ने पिछड़े सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू किया। इसके लिए हम सब मोदी के आभारी हैं। हमारी भाजपा सरकार ने चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुं डिया में भगवान परशुराम का स्मारक बनाया। 550 करोड़ की लागत से प्रदेश के 125 मंदिरों, 110 करोड़ की लागत से 50 देवी-देवताओं और महापुरुषों के स्मारक बनाए।

अच्छा काम करे तो मिले दुबारा मौका

राजे ने कहा कि जो पार्टी अच्छा काम करे उसे दुबारा अवसर मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमें दुबारा अवसर मिलता तो अधूरे काम पूरे होते और हमारा प्रदेश विकास की दृष्टि से बहुत आगे होता। जबकि आज पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को विकास में पीछे धकेला, उन्हें अब मौका नही दें।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री काली चरण सराफ, सांसद राम चरण बोहरा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, काॅमरेड रमेश शर्मा मौजूद थे। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधी चंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने राजे का स्वागत किया। पर्व मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया।

Next Article