होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर लोकसभा सीट से मंजू शर्मा आगे : भाजपा ने 1.32 लाख वोटों से बनाई लीड

Jaipur Lok Sabha Election 2024 Result : जयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की मंजू शर्मा की जीत लगभग तय हो गई है। मंजू शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास से 132903 वोटों से आगे चल रही हैं।
10:52 AM Jun 04, 2024 IST | BHUP SINGH

Jaipur Lok Sabha Election 2024 Result : जयपुर। राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से रूझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा का मिशन 25 खतरे में नजर आ रहा है। लेकिन जयपुर शहर सीट से भाजपा की मंजू शर्मा रूझानों में लगातार आगे चल रही हैं। रूझानों के मुताबिक, मंजू शर्मा 132903 वोटों से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास लगातार पीछे चल रहे हैं। मतगणना स्थल पर पहुंची मंजू शर्मा ने कहा कि भाजपा राजस्थान में 25 की 25 सीटें जीत रही है। देश में एनडीए की 400 पार सीटें आ रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Barmer Lok Sabha Election Result 2024: बाड़मेर लोकसभा सीट पर रविंद्र सिंह भाटी साख दांव पर, उम्मेदाराम बेनीवाल आगे

जयपुर शहर लोकसभा सीट के 8 विधानसभा क्षेत्रों में से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा विद्याधर नगर, सिविल लाइंस, किशनपोल, मानवीय नगर, सांगानेर और बगरू से आगे चल रही हैं। वहीं प्रताप सिंह खाचरियावास अब केवल हवा महल और आदर्श नगर सीट से ही आगे चल रहे हैं।

जयपुर लोकसभा सीट पर 112 टेबल पर 151 राउंड में 2 हजार 85 ईवीएम से और 47 टेबल पर डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की मतगणना चल रही है। इस सीट पर कुल 63.40% मतदान हुआ था।

काउंटिंग में लगे 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में मतगणना के दौरान करीब 4 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि हर एक ईवीएम टेबल पर 3 और पोस्टल बैलेट टेबल पर 5 कर्मचारी नियुक्ति किए गए हैं। इनके अलावा अलग-अलग विभाग के कर्मचारी भी लगाए हैं। दोनों सेंटर पर करीब 4 हजार कर्मचारी लगे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 : कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP 17 और कांग्रेस 7 सीट पर आगे

Next Article