For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

होटल में लेपर्ड… पर्यटकों में अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने किया ट्रेंकुलाइज

होटल में मौजूद कुत्ते अचानक तेजी से भौंकने लगे। इस पर होटल प्रशासन ने उन्हें चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते लगातार भौंकते रहे।
08:38 AM Jan 19, 2024 IST | Anil Prajapat
होटल में लेपर्ड… पर्यटकों में अफरा तफरी  डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने किया ट्रेंकुलाइज

जयपुर। राजधानी जयपुर में कानोता स्थित एक होटल में गुरुवार को एक लेपर्ड घुस गया। इस घटना से होटल में ठहरे हुए टूरिस्टों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। होटल में ठहरें सभी लोग भाग छूटे। इस पर होटल प्रबंधन ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग को दी।

Advertisement

इसके बाद वन विभाग की टीम होटल पहुंची। जहां की डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया गया और उसे नाहरगढ़ रेसक्यू सेंटर में भेज दिया गया।

होटल स्टॉफ के कमरे में घुसा 

होटल में मौजूद कुत्ते अचानक तेजी से भौंकने लगे। इस पर होटल प्रशासन ने उन्हें चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते लगातार भौंकते रहे। इस दौरान एक पर्यटक ने होटल में प्रबंधन को जानकारी दी। उसने एक लेपर्ड को देखा है।

यह लेपर्ड होटल स्टाफ के कमरे में घुस गया। लेपर्ड की सूचना पर होटल में ठहरे हुए पर्यटक बाहर भाग गए। इस दौरान कर्मचारियों ने जिस कमरे में लेपर्ड था। उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया।

बेहोश करने के बाद ली राहत की सांस 

होटल में लेपर्ड की सूचना पर पर्यटकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पर्यटक होटल छोड़कर भाग छूटे। वही होटल प्रबंधन के कर्मचारियों में भी भय व्याप्त हो गया। इस सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां स्टाफ रूम के एक कमरे में देखा तो लेपर्ड दुबका हुआ बैठा था।

ये खबर भी पढ़ें:-रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राजस्थान में रहेगी आधे दिन की छुट्टी, भजनलाल सरकार ने किया ऐलान

इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने होटल की कमरे की खिड़की से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया। इस पर एक बार तो लेपर्ड गुर्राता हुआ खिड़की की तरफ झपटा। लेपर्ड ने कमरे के सभी सामानों को अस्त-व्यस्त कर दिए। इस दौरान ट्रेंकुलाइज करने के बाद लेपर्ड पर काबू पाया, तब जाकर होटल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

.