होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jaipur : सचिवालय में ‘लापरवाही’ की आग... काम ही नहीं किया सेंसर

11:57 AM Sep 18, 2022 IST | Jyoti sharma

Jaipur : सचिवालय जैसी जगह पर आग लगना एक बड़ी बात होती है, क्योंकि यहां हजारों की संख्या में कर्मचारी औऱ अधिकारी काम करते हैं। इसके अलावा यहां पर लाखों की तादाद में कागजात रखे हुए होते हैं, ऐसी स्थिति में अगर आग लगने जैसी कोई दुर्घटना होती है तो वहां लगे सेंसर काम करते हैं और सायरन की आवाज से सभी को सूचना दी जाती है। लेकिन आज जब आग लगी तो सेंसर ने काम ही नहीं किया जिससे न तो सायरन बजा न ही किसी को आग लगने का पता चल पाया। इसलिए आग की लपटे फैल गईं औऱ पूरे कार्मिक विभाग के सेक्शन को चपेट में ले लिया। जब ऊंची लपटों से धुआं दिखा तो कर्मचारियों को आग के बारे में पता चला।

धुआं उठा….तो आग का पता चला

सचिवालय में ये आग सुबह लगभग 9 बजे लगी। दूसरी मंजिल पर स्थित कार्मिक विभाग के सेक्शन से धुआं उठता देख सभी कर्मचारी और मौजूद अधिकारी सेक्शन की तरफ भागे और जल रहे कागजों को बचाने का प्रयास किया, दूसरे कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन सेक्शन की अलमारियों में रखे कई दस्तावेज जलकर राख हो गए।

इसलिए महत्वपूर्ण है दस्तावेज  

घटना के बाद सचिवालय में मौके पर FSL टीम पहुंची। टीम ने जले हुए कागजात के साक्ष्य इकट्ठे किए। ये कागजात इसलिए महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं। क्यों कि इनमें कई प्रशासनिक अधिकारियों के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को संभाल कर रखा जाता है। इनमें अधिकरियों के पोस्टिंग,प्रमोशन, उपस्थिति आदि की जानकारी होती है।  

यह भी पढ़ें- भाजपा का सेवा पखवाड़ा : लम्पी से संक्रमित गायों की सेवा, कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Next Article