For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jaipur : सो रही पुलिस...स्कूटी सवार महिला से दबंगों ने छीना पर्स...कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई पीड़िता

12:06 PM Oct 05, 2022 IST | Jyoti sharma
jaipur   सो रही पुलिस   स्कूटी सवार महिला से दबंगों ने छीना पर्स   कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई पीड़िता

Jaipur : जयपुर में चैन और पर्स स्नैचिंग की वारदात बढ़ती ही जा रही है, आए दिन रही ऐसी खबरें इस हैरिटेज सिटी की साख पर बट्टा लगा रही हैं। ताजा मामला मानसरोवर के एसएफएस चौराहे का है, यहां पर एक स्कूटी सवार महिला के कंधे से बाइक सवार दबंगों ने पर्स छीन लिया। पर्स बचाने के चक्कर में महिला स्कूटी से सड़क पर गिर गई और कई मीटर तक घिसटते हुए चली गई। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। महिला को मानसरोवर के ही साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ICU में उसका इलाज जारी है।

Advertisement

पीछे बैठी थी महिला, पति चला रहा था स्कूटी

जानकारी के मुताबिक यह घटना कल दोपहर 3 बजे की है। महिला अपने पति अनिल श्रीवास्तव के साथ स्कूटी पर कुछ सामान लेकर सुमेर नगर स्थित अपने घर जा रही थी। महिला के पति अनिल स्कूटी चला रहे थे और महिला पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही वे एसएफएल चौराहे के पास पहुंचे वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवारों ने छपट्टा मारकर महिला के कंधे पर टंगा पर्स छीनने की कोशिश की लेकिन महिला पर्स बचाने के चक्कर में स्कूटी से नीचे गिर पड़ी औऱ कई मीटर तक घिसटते हुए चली गई। इस पर महिला के पति ने शोर मचाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं

शहर में चेन स्नेचिंग की वारदात दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं। अभी हाल ही में मुरलीपुरा, आर्य नगर, राजा पार्क में चैन औऱ पर्स स्नैचिंग की कई वारदात हो चुकी है। ये तो सिर्फ 3 इलाकों के नाम हैं आए दिन हर इलाके से इस तरह की स्नैचिंग की घटना सांने आ रही हैं, लेकिन फिर भी इन पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। कई मामलों में तो लोगों की जान तक पर बन आ रही है।

यह भी पढ़ें- अलवर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, एक की मौत

.