For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jaipur : सावधान! कहीं आपके घर में तो नहीं आए लुटेरे चाचा-भतीजा, लॉक सही करने का झांसा देकर करते हैं लूटपाट

05:12 PM Sep 22, 2022 IST | Jyoti sharma
jaipur   सावधान  कहीं आपके घर में तो नहीं आए लुटेरे चाचा भतीजा  लॉक सही करने का झांसा देकर करते हैं लूटपाट

Jaipur : जयपुर में आए दिन लूट की वारदात हो रही हैं। अब बजाज नगर थाना इलाके में गली में फेरी लगाकर लॉक सही करने वाले चाचा-भतीजा ने लाखों का माल पार कर दिया। जब पीड़ित महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने बजाज नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब इन चाचा-भतीजे को पकड़ने की जुगत में लगी है।

Advertisement

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीती शाम अंबे नगर कॉलोनी में चाचा-भतीजा की जोड़ी लॉक सही कराने की आवाज लगाकर फेरी लगा रहे थे। उनकी आवाज सुनकर एक महिला घर से बाहर निकली और उन चाचा-भतीजा को अपनी अलमारी के लॉकर का लॉक सही करने को बुलाया। इस पर चाचा-भतीजा दोनों घर में घुस गए। भतीजे ने अलमारी का लॉक सही करना शुरू किया। इस दौरान आरोपी चाचा ने महिला को अपनी बातों में उलझाए रखा। कुछ देर बाद उन्होंने महिला को लॉक सही कर दिखा दिया और चाभी महिला को थमाकर चलते बने।

लेकिन जब बाद में महिला ने अलमारी का ताला खोला तो वह नहीं खुला। इसके बाद उसने यूट्यूब में वीडियो देखकर ल़ॉक खोलने की कोशिश की। महिला ने ताला खोल तो लिया लेकिन अलमारी का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। अलमारी में रखी नकदी और लाखों के जेवर गायब दिखे। इसके बाद तुरंत महिला ने बजाज नगर थाना पुलिस को सूचना दी, पुलिस अब आरोपियों के तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- Jodhpur : पहले मासूम बच्चों की ली जान..फिर पिता ने खुद लगाई फांसी

.