For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jaipur: जल्द मिलेगा ब्यूरोक्रेसी को नया मुखिया, इस IAS अधिकारी के नाम की चर्चा जोरों पर

राजस्थान सरकार की मुख्य सचिव यानी ब्यूरोक्रेसी की चीफ उषा शर्मा 30 जून को सेवानिवृत होने वाली है। उनका कार्यकाल महज 20 दिन का ही बचा है।
03:44 PM Jun 10, 2023 IST | Anil Prajapat
jaipur  जल्द मिलेगा ब्यूरोक्रेसी को नया मुखिया  इस ias अधिकारी के नाम की चर्चा जोरों पर
Bureaucracy Chief, Usha Sharma

Chief Secretary Usha Sharma : जयपुर। राजस्थान सरकार की मुख्य सचिव यानी ब्यूरोक्रेसी की चीफ उषा शर्मा 30 जून को सेवानिवृत होने वाली है। उनका कार्यकाल महज 20 दिन का ही बचा है। ऐसे में एक मुख्य सचिव के लिए कवायत तेज हो गई है। लेकिन, हर किसी मन में एक ही सवाल है कि आखिर ब्यूरोक्रेसी का नया चीफ कौन होगा? वैसे तो आधा दर्जन आईएएस अफसरों के नाम चर्चा में है। लेकिन, ब्यूरोक्रेसी चीफ की रेस में 1989 बैच की आईएएस शुभ्रा सिंह का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि सीएम गहलोत मुख्य सचिव उषा शर्मा को एक साल का एक्सटेंशन दे सकते है। क्योंकि मुख्य सचिव उषा शर्मा के काम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत काफी खुश है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि क्या मुख्य सचिव उषा शर्मा को एक साल का एक्सटेंशन मिलता है या फिर आईएएस शुभ्रा सिंह को नया ब्यूरोक्रेसी चीफ बनाया जाता है।

Advertisement

जानें-आईएएस शुभ्रा सिंह के बारे में…

ब्यूरोक्रेसी का नया चीफ बनने की रेस में 1989 बैच की आईएएस शुभ्रा सिंह का नाम सबसे आगे है। शुभ्रा सिंह अभी स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत है। वो 22 सितंबर 2021 से दिल्ली में राजस्थान की चीफ रेजिडेंट कमिश्नर पद पर कार्यरत थी। लेकिन, पिछले साल ही सीएम गहलोत ने उनका तलादला अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर कर दिया था। शुभ्रा सिंह पूर्व में प्रदेश और केंद्र सरकार में अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। सिंह केंद्र सरकार के परिवार कल्याण विभाग में निदेशक एवं उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कार्यकारी निदेशक, भारत व्यापार संवर्धन संगठन तथा राष्ट्रीय औषध मुल्य निर्धारण प्राधिकरण में चेयरपर्सन के पद पर भी सेवाएं दे चुकी है। इसके अलावा आईएएस शुभ्रा सिंह राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में सचिव, परिवार कल्याण व राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, आयुक्त, सर्व शिक्षा अभियान, राजस्व बोर्ड में सदस्य, जिला कलेक्टर करौली के साथ ही कई अहम पदों पर भी रह चुकी है। शुभ्रा सिंह को साल 2011 में राजस्थान की जनगणना पर राष्ट्रपति ने रजत पदक से सम्मानित किया था।

इन नामों पर की भी चर्चा

वैसे वरिष्ठता की बात करें तो आईएएस शुभ्रा सिंह के अलावा ये 5 अफसरों के नाम भी मुख्य सचिव की रेस में शामिल है।

  1. सुबोध अग्रवाल : 1988 बैच के आईएएस अफसर सुबोध अग्रवाल वर्तमान में खान और पेट्रोलियम विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं और दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे। अग्रवाल का नाम डेढ़ साल पहले उषा शर्मा के मुख्य सचिव बनने से पहले रेस में सबसे आगे था। लेकिन, सीएम गहलोत ने निरंजन आर्य के बाद उषा शर्मा को मुख्य सचिव बनाया था। तब कहा गया था कि शर्मा को स्पीकर सीपी जोशी का रिश्तेदार होने का फायदा मिला था।
  2. वी. श्रीनिवास : 1989 बैच के वी. श्रीनिवास वर्तमान में केंद्रीय पब्लिक ग्रिवियांस मंत्रालय (दिल्ली) में प्रतिनियुक्ति पर लगे हुए हैं।
  3. राजेश्वर सिंह : 1989 बैच के राजेश्वर सिंह अभी अजमेर में राजस्थान राजस्व बोर्ड के चेयरमैन हैं।
  4. रोहित कुमार सिंह : 1989 बैच के रोहित कुमार सिंह अभी उपभोक्ता मामलात मंत्रालय (दिल्ली) में प्रतिनियुक्ति पर लगे हुए हैं।
  5. संजय मल्होत्रा : 1990 बैच के संजय मल्होत्रा वर्तमान में वित्त मंत्रालय (दिल्ली) में प्रतिनियुक्ति पर लगे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-मेवाड़ के बाद अब गहलोत का मिशन ‘वागड’, 2 दिन में 5 जिलों के तूफानी दौरे

.