होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर के आसमान में 35 फीट ऊंचा राम मंदिर, 300 ड्रोन दिखाएंगे झांकी... 4 किमी दूरी से भी देख सकेंगे लोग

09:34 AM Jan 19, 2024 IST | Sanjay Raiswal

Ram Mandir Pran Prathista : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिन शेष है। 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन 22 जनवरी ऐसी तारीख है, जिसे देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लेकर हर किसी को कुछ करने का जुनून है।

वहीं राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर भी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। एक ओर जहां अयोध्या में रामलला गर्भगृह में विराजित होंगे। वहीं, दूसरी तरफ जयपुर में भी दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर अल्बर्ट हॉल परिसर में 300 ड्रोन से हवा में भगवान श्रीराम का स्वरूप बनाया जाएगा। इतना ही नहीं अलबर्ट हॉल परिसर में भी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के जैसा 35 फीट ऊंचा भव्य राम मंदिर का स्वरूप बनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल से आए 150 कारीगर इसका निर्माण कर रहे हैं। मंदिर की यह झांकी लोगों के लिए 3 दिन तक रहेगी।

श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट, जयपुर व्यापार महासंघ और नगर निगम ग्रेटर की ओर से बनाई जा रही 35 फुट ऊंची राम मंदिर की झांकी का गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। अलबर्ट हॉल परिसर में होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों उप मुख्यमंत्रियों दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा सभी विधायकों को भी कार्यक्रम में आने का न्योता भेजा गया है।

श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन गोधा ने बताया- कार्यक्रम के लिए अल्बर्ट हाल परिसर में बंगाल से आए 150 कारीगर 35 फीट ऊंचे राम मंदिर का निर्माण कर रहे है। यह मंदिर की झांकी लोगों के लिए तीन दिन तक रहेगी। इसके साथ ही शाम को कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ड्रोन शो होगा। इसके तहत 300 ड्रोन आकाश में एक साथ उड़ेंगे और हवा में भगवान श्रीराम की प्रतिकृति बनाएंगे। सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसे 3 से 4 किमी तक की दूरी से लोग देख सकेंगे।

गलता गेट से निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र खंडेलवाल और जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया- कार्यक्रम से पहले दोपहर 12 बजे गलता गेट से गाजे-बाजे और लवाजमे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता की सजीव झांकी सजाई जाएगी। शोभायात्रा का मार्ग में अनेक जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा विभिन्न मार्ग से होते हुए शाम 5 बजे अल्बर्ट हॉल पहुंचेगी।

कन्नौज के विशेष इत्र से महकेगा रामनिवास बाग…

श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के महासचिव गब्बर कटारा ने बताया- पूरे आयोजन के दौरान भजन और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा जिसमें भजन गायक गौरव जैन, शिखा जैन, सीमा मिश्रा और रविन्द्र उपाध्याय राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर पूरे रामनिवास बाग में कन्नौज के विशेष इत्र का छिड़काव भी किया जाएगा।

वैदिक मंत्रोच्चार से महाआरती…

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएल सोनी ने बताया- अल्बर्ट हॉल पर भगवान श्री राम सीता और लक्ष्मण की तीर्थराज पुष्कर से आए 51 पंडित वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे। इसके साथ 11 हजार दीपों से महाआरती की जाएगी। महाआरती में मंत्रोच्चार के साथ पुराने वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि रोमांचित करने वाली होगी।

Next Article