For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jaipur : अवैध हुक्काबारों पर कार्रवाई, 70 से अधिक जगहों पर CST की छापेमारी

02:09 PM Sep 09, 2022 IST | Jyoti sharma
jaipur   अवैध हुक्काबारों पर कार्रवाई  70 से अधिक जगहों पर cst की छापेमारी

Jaipur : गुलाबी नगरी धीरे-धीरे अवैध हुक्काबारों (Illegal hookah bar) का अड्डा बनती जा रही है। इन बारों के संचालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। देर रात पुलिस कमिश्नर अजय पाल लांबा (Ajay Pal Lamba) के निर्देशन में CST टीम ने एक साथ 70 से भी अधिक स्थानों पर कैफे औऱ रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई की गई। इनमें ज्योति नगर, श्याम नगर, अशोक नगर, वैशाली नगर, जवाहर नगर, विधायकपुरी समेत कई थाना इलाकों में टीम ने दबिश दी। ADCP सुलेश चौधरी और ACP चिरंजीलाल मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।

Advertisement

इन कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध हक्काबारों का संचालन हो रहा था। टीम ने इन जगहों से भारी मात्रा में हुक्के और फ्लेवर बरामद किए। वहीं विधायकपुरी समेत कई इलाकों में अवैध हुक्काबार चलाने के लिए संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। विधायकपुरी थानाधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि कावा रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा था। इस पर संचालक युवराज नेहरा को गिरफ्तार किया है।

.