For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई से खुश होकर रजनीकांत पहुंचे बद्रीनाथ धाम…

मूवी 'जेलर' की सफलता के बाद सुपरस्टार रजनीकांत बद्रीनाथ पहुंचे। अब रजनीकांत के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वायरल वीडियो में सुपरस्टार रजनीकांत अपने फैंस से घिरे हुए दिखाई दे रहे है।
08:16 PM Aug 13, 2023 IST | Digital Desk
जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल  कमाई से खुश होकर रजनीकांत पहुंचे बद्रीनाथ धाम…

जयपुर। जहां एक तरफ बॉलीवुड की 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' ने सिनेमा हॉल में धमाल मचा रखा है, वहीं दूसरी तरफ एक्टर रजनीकांत की मूवी 'जेलर' को भी लोग खूब पसंद कर रहे है। 10 अगस्त को रिलीज हुई मूवी ने 4 दिन के अंदर शानदार प्रदर्शन किया है। महज तीन दिन में मूवी ने ₹104.91 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की सफलता के साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार शाम को बद्रीनाथ पहुंचे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

मूवी 'जेलर' की सफलता के बाद बद्रीनाथ पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में सुपरस्टार रजनीकांत अपने फैंस से घिरे हुए दिखाई दे रहे है। इसी के साथ सुपरस्टार अपने फैंस का हाथ हिलाते हुए अभिवादन करते हुए भी दिखाई दे रहे है।

'जेलर' बन रजनीकांत ने बेटे को किया प्रेरित

बता दें स्टार रजनीकांत की मूवी जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी 'जेलर' को 900 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन ने किया है। फिल्म जेलर में रजनीकांत लीड रोल में हैं। फिल्म में रजनीकांत एक ऐसे पिता की भूमिका निभाई हैं, जिन्होंने अपने बेटे को सच्चाई के रास्ते पर हमेशा चलने के लिए प्रेरित किया है। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, उनका खतरनाक रूप दर्शकों के सामने आता है।

बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर' का कलेक्शन

पहले दिन बड़े पर्दे पर जेलर ने शानदार शुरुआत के साथ ₹48.35 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन मूवी का कलेक्शन ₹26.56 करोड़ हुआ। वहीं तीसरे दिन मूवी ने ₹30 करोड़ का कलेक्शन किया।

मूवी में ये स्टार कास्ट भी आई नजर

रजनीकांत के साथ ही तमन्ना भाटिया, योगी बाबू,राम्या कृष्णनन, मोहनलाल, विनायकन और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। रजनीकांत की मूवी फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

.