For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जैकलीन फर्नांडिस ने खरीदी 2 करोड़ की BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडान, जानें पूरा कार कलेक्शन

जैकलीन फर्नांडिस पिछले कुछ वर्षों में हिट फिल्में देने वाली लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। एक्टिंग के अलावा जैकलीन अपनी फिटनेस और कार लवर के रूप में पहचानी जाती हैं।
11:37 AM Aug 10, 2023 IST | BHUP SINGH
जैकलीन फर्नांडिस ने खरीदी 2 करोड़ की bmw i7 इलेक्ट्रिक सेडान  जानें पूरा कार कलेक्शन

मुंबई। जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पिछले कुछ वर्षों में हिट फिल्में देने वाली लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। एक्टिंग के अलावा जैकलीन अपनी फिटनेस और कार लवर के रूप में पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री के पास कई विदेशी कारें हैं और अब उन्होंने BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडान कार खरीदी है। इस कार की कीमत 2 करोड़ रुपए है। एक्ट्रेस को कई बार अपनी शानदार कारों में सफर करते हुए देखा गया है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-5,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A58 4G, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

बता दें कि BMW i7 भारत में ब्रांड की फ्लैगशिप ईवी सेडान है। इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो एक साथ 550 हॉर्स पावर और 745NM टॉर्क पैदा करती है। यह सेडान 550 किलोमीटर से अधिक रेंज देती है। इस कार टॉप स्पीड 239 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 4.7 सेकंड से कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

BMW i7 का केबिन नई पीढ़ी की BMW 7 सीरीज के समान है जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए बड़े घुमावदार डिस्प्ले के साथ आता है। कार की छत पर लगी 31.3 इंच, 8K सिनेमा स्क्रीन भी है जो अमेजन फायर टीवी के माध्यम से वीडियो स्ट्रीम कर सकती है। याऋी एचडीएमआई के माध्यम से पीएस 5 भी कनेक्ट कर सकते हैं और सफर के दौरान गेमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं गाड़ी में पिछले दरवाजों में 5.5 इंच की टचस्क्रीन है जो इंफोटेनमेंट सिस्टम, तापमान नियंत्रण और सीटों को नियंत्रित करती है।

यह खबर भी पढ़ें:-5,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ POCO M6 Pro 5G, जानिए कीमत और

BMW i7 ईवी जैकलीन फर्नांडिस के पास सबसे महंगी कार नहीं है बल्कि उनके पास हमर एच2, मर्सिडीज-बेंज मेबैक एस500, रेंज रोवर वोग, बीएमडब्ल्यू 525डी और जीप कंपास भी है।

.