For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Udaipur : Bharat Jodo Yatra की जगह कांग्रेस निकाले इटली जोड़ो यात्रा- केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टूडू

06:43 PM Sep 12, 2022 IST | Jyoti sharma
udaipur   bharat jodo yatra की जगह कांग्रेस निकाले इटली जोड़ो यात्रा  केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टूडू

Udaipur : केंद्रीय जलशक्ति और जनजाति मामलों के राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टूडू इस समय उदयपुर (Udaipur) प्रवास पर हैं। उन्होंने आज यहां सर्किट हाउस में जल जीवन मिशन की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। इसमें उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) नहीं बल्कि इटली जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए।

Advertisement

बिश्वेश्वर टूडू ने कहा कि देश से अब कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है, कांग्रेस अब कहीं नहीं बची है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि वे जनकल्याणकारी नीतियां लेकर आ रहे हैं, जिससे देश के छोर पर भी बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। ये योजडनाएं धरातल पर कैसे पहुंचे उसके लिए विपक्ष को भी बराबर का सहयोग करना चाहिए, लेकिन सहयोग तो दूर की बात है कि कांग्रेस सिर्फ मोदी के विरोध के लिए हर जीच का विरोध कर रही है। बिश्वेश्वर टूडू ने केंद्र सरकार यहां पर प्रदेश में पानी के लिए औऱ कई कल्याणकारी कार्यों के लिए पैसे भेजती हैं लेकिन सरकारें उन्हें दूसरे कामों में खर्च कर देती हैं। इस तरह कैसे विकास होगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan में AIMIM ने पांव जमाना किया शुरू, 14-15 सितंबर को ओवैसी का दौरा, डोटासरा के गढ़ से करेंगे शुरुआत

.