होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

फिर बदलेगा मौसम, राजस्थान में कल से 3-4 दिन तक होगी बारिश, ओले गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग की मानें तो कल से 3 से 4 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होगी एवं बिजली चमकने के साथ ओले गिरने की भी आशंका है।
08:56 AM Mar 12, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। प्रदेशभर में पिछले दिनों हुई बरसात के बाद अब मौसम बदलने लगा है। राजधानी समेत प्रदेशभर में पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़त दर्ज हुई है। लेकिन, सोमवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो कल से 3 से 4 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होगी एवं बिजली चमकने के साथ ओले गिरने की भी आशंका है।

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.4 था जो शनिवार को 4 डिग्री बढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी तरफ शनिवार को प्रदेश की सभी जगह अधिकतम तापमान 30 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। इनमें प्रदेश की 8 जगह अधिकतम तापमान 35 डिग्री एवं 16 जगह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ।

शनिवार को सर्वाधिक तापमान जोधपुर के फलौदी एवं बाड़मेर में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान जैसलमेर 18.5 डिग्री एवं फलौदी 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी में न्यूनतम तापमान 17.3 दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को दिन और रात में दोनों में ही गर्मी का अहसास हुआ।

गौरतलब है कि यहां गुरुवार को हुई हल्की बारिश से मौसम में नमी दर्ज हुई थी। इसके बाद से ही यहां पर लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ था। शनिवार को अचानक तापमान बढ़ गया। इस वजह से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। इधर, मौसम विभाग ने सोमवार तक गर्मी बढ़ने की आशंका जताई है।

सोमवार से बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार से जो सिस्टम एक्टिव होगा वह पिछले सिस्टम की तुलना में ज्यादा स्ट्रांग होगा। जिस वजह से सोमवार से आगामी 3 से 4 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होगी एवं बिजली चमकने के साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। इस सिस्टम का असर भारत के कई राज्यों में होगा जिसमें प्रदेश भी शामिल है।

16 जगह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पार

प्रदेश की 16 जगहों पर रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिस कारण यहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री को पार कर गया। इनमें सर्वाधिक बाड़मेर एवं जैसलमेर 18.5 के अलावा फलौदी 18.4, बीकानेर 18, कोटा और टोंक 17.4, जयपुर 17.3, डूंगरपुर 17, अजमेर 16.3, जोधपुर 16.2, बूंदी 16.1 एवं जवाई बांध पाली 16, धौलपुर 15.4, श्रीगंगानगर 15.3 चूरू 15.2 के अलावा वनस्थली (टोंक) में 15.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

तापमान में बढ़ोतरी रहेगी जारी

मौसम विशेषज्ञों केअनुसार सोमवार तक प्रदेशभर केकई शहरों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दूसरी तरफ राजधानी समेत कोटा, उदयपुर एवं कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं, रेगिस्तानी इलाके बीकानेर, बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर, फलौदी में दिन का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचनेकी संभावना है।

यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार

प्रदेशभर की 8 जगहों का शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार गया। यहां अचानक बढे तापमान सेलोगों को गर्मी से परेशान नजर आए। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान जोधपुर के फलौदी और बाड़मेर में 37.2 डिग्री के अलावा बीकानेर 36.3, जालौर 36, जोधपुर 35.8, पिलानी (झुंझुनू) और चूरू 35.6 के अलावा श्रीगंगानगर में तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ये खबर भी पढ़ें:-नगर निगम हेरिटेज का आदेश…श्मशान में करना है अंतिम संस्कार तो देनी होगी 5 परिजनों की आईडी

Next Article