होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ISRO Recruitment 2023: इसरो में सरकारी नौकरी के लिए निकली वैकेंसी, 7 अप्रैल से पहले करें अप्लाई 

01:32 PM Mar 28, 2023 IST | Supriya Sarkaar

ISRO Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस बार इसरो ने भर्ती जारी की है। गवर्नमेट जॉब की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका आया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। बता दें कि इसरो भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अधीन कार्य करता है। इस भर्ती के लिए इसरो ने नोटिफिकेशन जारी किया है। 

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 7 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए केंडिडेट को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। केंडिडेट की संगठन की दो वेबसाइट isro.gov.in और nrsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी खास जानकारी 

इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने कुल 34 पदों पर भर्ती निकाली है। 

इसमें जूनियर रिसर्च फेलो यानी JRF, रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पद शामिल हैं। 

बीई, बीटेक, बीएससी या एमएससी कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। 

उम्मीदवार के पास इनमें से किसी भी एक डिग्री का होना आवश्यक है।

पदों का विवरण 

जूनियर रिसर्च फेलो- 20 पद

रिसर्च साइंटिस्ट- 4 पद

प्रोजेक्ट एसोसिएट- I- 7 पद

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट- 3 पद 

चयन प्रक्रिया और सैलरी 

उम्मीदवार का चयन सीबीटी और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वहीं इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 31,000 से लेकर 56,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। 

(Also Read- Preparation Tips For Government Jobs: सरकारी नौकरी के लिए ऐसे करें तैयारी)

Next Article