होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

शांति के बाद गाजा में फिर खूनी खेल

बम के धमाके, धुएं का गुबार और हवा में बारूद की महक गाजा फिर शुरू हुई। गाजा में युद्धविराम के बाद का आलम एक घंटे में ही बदल गया है। इजराइली सेना ने गाजा में एक नया ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया। गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल और हमास आतंकियों के बीच युद्धविराम की समाप्ती के बाद शुरू हुई जंग के शुरुआती घंटे में ही दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई
10:32 AM Dec 02, 2023 IST | BHUP SINGH

यरूशलम। बम के धमाके, धुएं का गुबार और हवा में बारूद की महक गाजा फिर शुरू हुई। गाजा में युद्धविराम के बाद का आलम एक घंटे में ही बदल गया है। इजराइली सेना ने गाजा में एक नया ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया। गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल और हमास आतंकियों के बीच युद्धविराम की समाप्ती के बाद शुरू हुई जंग के शुरुआती घंटे में ही दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मंत्रालाय ने दावा किया है कि शुरुआती घंटों में 29 लोग मारे गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अलकुद्रा ने बताया कि मध्य गाजा के अल-मगाजी में 10, दक्षिण में राफा में नौ और उत्तर में गाजा शहर में पांच लोग मारे गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-इस रहस्यमयी बीमारी ने चीन में फिर से बरपाया कहर

छाया धमाकों का काला धुआं

गाजा पट्टी के ऊपर घना काला धुआं दिखाई दे रहा है। इजराइल व हमास के बीच युद्धविराम शुक्रवार सुबह सात बजे समाप्त हो गया और इजराइली सेना ने हमले की घोषणा की। इससे पहले इजरायल ने हमास पर युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

कब शुरू हुआ था युद्ध विराम

यह युद्ध विराम 24 नवंबर को शुरू हुआ था। शुरुआत में यह चार दिनों के लिए था और फिर कतर तथा मध्यस्थता में मदद करने वाले देश मिस्र की सहायता से इसे दो दिन के लिए तथा फिर एक दिन के लिए और बढ़ाया गया। सप्ताह भर के युद्ध विराम में गाजा में हमास और अन्य समूहों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया, जिनमें से अधिकतर इजराइली थे। बदले में इजराइल की जेलों से 240 फिलिस्तीनियों को रिहा किया गया।

यह खबर भी पढ़ें:-चांद के गड्ढों में कहां से आया पानी? चंद्रयान-3 के डेटा से चलेगा पता

Next Article