For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

हमास के लड़ाकों ने महिला की लाश संग की बर्बरता, आखिर कौन है ये लड़की, जिसके संग लगाए भड़काऊ नारे

03:22 PM Oct 08, 2023 IST | Sanjay Raiswal
हमास के लड़ाकों ने महिला की लाश संग की बर्बरता  आखिर कौन है ये लड़की  जिसके संग लगाए भड़काऊ नारे

नई दिल्ली। इजराइल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है। शनिवार की सुबह इजरायल में जो हुआ, उससे पूरी दुनिया हिल गई। हमास ने गाजा स्ट्रिप से इजरायल के ऊपर 5000 रॉकेट्स दागने का दावा किया है। वहीं इजराइल ने भी हमास को चेतावनी देते हुए युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। इस बात की जानकारी सामने आई है कि हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसपैठ की है और सैनिकों पर गोलियां बरसाईं हैं।

Advertisement

शनिवार सुबह हमास के दर्जनभर हथियारबंद आतंकी दक्षिणी इजरायल में घुस गए। यहां उन्होंने आम नागरिकों को किडनैप किया गया। जिनमें महिलाओं और बच्चे भी शामिल है। हथियारबंद आतंकियों के ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इनमें खून से लथपथ महिलाएं रोती बिलखती दिख रही हैं। और हमास के आतंकी उन पर अपना जोर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

लड़की की लाश को ट्रक में रखकर ले जाते हुए दिखे आतंकी

शनिवार से एक ऐसा ही रूह कंपाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिनसे भी देखा वो हैरान रह गया। वीडियो देखने के बाद उसका दिल दलह उठा। वीडियो में कुछ आतंकी एक लड़की की लाश को ट्रक में रखकर ले जाते हुए दिख रहे है। वो लड़की की लाश से कपड़े उतारते हैं। उस पर थूकते हैं। बंदूकें दिखाकर इजरायल पर हमले का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान आतंकी 'अल्ला हू अकबर' के नारे भी लगा रहे हैं। इनका मानना था कि उन्होंने इजरायल की महिला सैनिक को पकड़ा है। लेकिन, अब इस लड़की की पहचान हो गई है। उसके साथ जो कुछ हुआ, उससे उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ये लड़की इजरायल की महिला सैनिक नहीं बल्कि वह जर्मनी की रहने वाली एक टैटू आर्टिस्ट शानी लाउक (30) थीं। जो इजरायल में म्यूजिक फेस्टिवल अटेंड करने आई थीं। हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसपैठ की और अन्य लोगों के साथ ही शानी का भी अपहरण कर लिया। इसके बाद आतंकियों ने शानी की हत्या कर दी।

शानी की कजिन तोमासिना वेनट्रॉब-लाउक ने उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि शानी के टैटू और बालों से परिवार ने उसकी पहचान की। वो कहती हैं, 'हमें कुछ नहीं पता। हम किसी सकारात्मक खबर की उम्मीद कर रहे हैं। वो वाकई में शानी है। वो एक शांति पर आयोजित म्यूजिक फेस्टिवल में गई थी। ये हमारे परिवार के लिए बुरा सपना है।'

50 साल में पहली बार हमास ने किया बड़ा हमला...

गौरतलब है कि 50 साल में पहली बार हमास ने इजरायल पर इतना बड़ा हमला किया है। हमास के हमले से खुद इजरायल भी हैरत में है। टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, हमास के हमलों में 300 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है। जबकि 1500 से अधिक घायल हुए हैं। हमास ने हर तरफ से इजरायल पर हमले किए। उसने दर्जनों लोगों को किडनैप कर लिया है। बड़ी संख्या में लोगों की हत्याएं की गई। लोगों को सड़कों से उठाकर ले जाया गया। तो कुछ को वहीं पकड़कर मार डाला गया। हमले वाले दिन यहूदियों की छुट्टी थी।

इसी तरह के कई अन्य वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में महिला को बाइक पर किडनैप करके ले जाते देखा गया। वह लड़ाकों से जान की भीख मांग रही हैं। लड़की का नाम नोआ बताया जा रहा है। एक अन्य में महिला सैनिक के हाथ बांधे हुए हैं। वो खून से लथपथ है। उसके बालों को पकड़कर उसे गाड़ी में बिठाया जाता है।

क्यों लोगों को बना रहे हैं कैदी?

बताया जा रहा है कि हमास के लड़ाके लोगों को इसलिए कैद कर रहे हैं ताकि वह इजराइल सरकार के साथ मोलभाव कर सकें। क्योंकि इजराइल की जेल में कई फिलिस्तीनी कैदी बंद हैं। कैद किए गए इजराइली नागरिकों के बदले हमास फिलिस्तीनी कैदियों की मांग कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास लड़ाकों ने 35 इजराइली सैनिकों को कैद कर लिया है।

.