For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Isha Ambani की बेटी को मिला बेहद खास तोहफा, वेदों से जुड़ा है इसका रिश्ता

12:46 PM Jul 05, 2023 IST | Prasidhi
isha ambani की बेटी को मिला बेहद खास तोहफा  वेदों से जुड़ा है इसका रिश्ता

दुनिया के नामी बिजनेसपर्सन में से एक हैं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी। दोनों ने ही अपने बच्चों को एक बहतरीन जिंदगी देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं ये तो हम सब जानते हैं कि, दोनों की बेटी Isha Ambani भी काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। वहीं वो भी अपने बच्चों को एक खूबसूरत जिंदगी देने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इस लाड़ प्यार में उनका साथ पूरा परिवार देता है। हाल ही में ईशा की बेटी आदिया को एक तोहफा मिला है, जो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। आईए जानते हैं कि, हाल ही में Isha Ambani की बेटी आदिया को क्या तोहफा मिला है।

Advertisement

ये है आदिया का शानदार तोहफा

जिस तोहफे की चर्चा पुरी दुनिया में हो रही है असल में वो एक 108 सोने की घंटियों वाला गिफ्ट है। ये मंहगा गिफ्ट कई मायनों में खास है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है इस वीडियो में ये गिफ्ट लाल रंग, दीयों और फूलों के बीच सजा दिख रहा है। इस गिफ्ट में ड्रावर्स की कई लेयर हैं जिनमें खूबसूरत पिंक रैपर में कई खास तोहफे सजाए गए हैं।

वेदों से नाता है तोहफे का

इस तोहफे को देवी शक्ति से जोड़कर देखा जाता है। कहते हैं कि, 108 घंटियों का आशीर्वाद फलदायनी होता है। इसके अलावा 108 घंटियां वेदों के 108 मंत्रों की भी प्रतीक हैं। इस गिफ्ट में अलग-अलग स्टेज पर हिंदू देवी-देवताओं की महत्वता और शक्ति का वर्णन है, साथ ही ये गिफ्ट एक-एक कर 9 लेयर्स में सजाया गया है।

.