For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

क्या सच में आम आदमी के नेता को डेट कर रही हैं Parineeti Chopra? रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए दोनों

05:40 PM Mar 23, 2023 IST | Prasidhi
क्या सच में आम आदमी के नेता को डेट कर रही हैं parineeti chopra  रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए दोनों

राजनीति और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। दोनों इंडस्ट्री एक दूसरे से काफी जुड़ी हुई हैं, हाल ही में बी टाउन से ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। जिसे सुनने के बाद आप भा शॉक हो जाएंगे, बुधवार शाम को पॉपुलर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) को आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा संग स्पॉट किया गया है। दोनों का लुक इस दौरान काफी कूल लग रहा था।

Advertisement

पैपराजी ने किया स्पॉट

बीती रात को दोनों को मुंबई के एक रेस्टोंरेट के बाहर देखा गया था। दोनों सेम आउटफिट में नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोग ये अटकले लगा रहे हैं कि, कहीं परिणीति राघव चड्ढा को डेट तो नहीं कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दोनों को मिल चुका है भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स

आपको बता दें कि, जनवरी में परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से नवाजा गया था। गौर करने वाली बात ये है कि, भारत में पहली बार किसी को ये सम्मान मिला है। यह सेरेमनी ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को ध्यान में रखते हुए की गई थी।

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

परिणीति चोपड़ा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘चमकीला’ में नज़र आएंगी। वहीं अक्षय कुमार के साथ वो फिल्म ‘कैप्सूल गिल’ में भी दिखेंगी। आखिरीबार परिणीति को फिल्म ऊंचाई में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आए थे।

.