For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

समंदर में एलियंस…! वैज्ञानिकों का चकराया दिमाग, खोज में किया ये बड़ा खुलासा

Aliens In Uranus: वैज्ञानिकों ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि उन्हें यूरेनस की परिक्रमा करने वाले 27 चंद्रमाओं में से 2 की सतहों के नीचे सक्रिय महासागरों के होने की संभावना मिली है। इन समंदरों में हैरान कर देने वाली चीजों का पता लगा है, यानी यहां एलियंस की उपस्थिति की संभावना बताई गई है।
01:31 PM Nov 07, 2023 IST | BHUP SINGH
समंदर में एलियंस…  वैज्ञानिकों का चकराया दिमाग  खोज में किया ये बड़ा खुलासा

Aliens In Uranus: एक तरफ वैज्ञानिक सूर्य और चंद्रमा के रहस्यों को सुलझाने के लिए नई-नई चीजों की खोज कर रहे हैं। वहीं एलियंस का होना एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अंतरिक्ष में कोई ऐसा ग्रह है, जहां एलियंस के होने की संभावना है। इसी खोज में वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक बड़ी जानकारी दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यूरेनस पर इन्फ्रारेड नादर्न लाइट्स यानी अरोरा देखी गई, जो संभावित एलियंस के होने के सबूत दे सकती है।

Advertisement

शौधकर्ताओं ने अरोरा को उस समय देखा जब वे सौर मंडल में गैस के बड़े-बड़े गोले के तापमान की स्टडी कर रहे थे। इससे शोधकर्ताओं को यह पता लगाने में मदद मिलने की संभावना है कि क्या पृथ्वी के अलावा भी कोई ऐसा ग्रह है, जहां दुनिया बसी हुई है?

यह खबर भी पढ़ें:-आबादी में 40% की गिरावट विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे जिराफ

खोज के बारे में बात करते हुएव लीसेस्टर विश्वविद्यालय की एम्मा थॉमस, जो इस स्टडी की प्रमुख लेखिका भी है। उन्होंने कहा कि यूरेनस का तापमान मॉडल अनुमान के सैंकड़ों डिग्री केल्विन/सेल्सियस अधिक है। यह हमारे लिए अध्ययन का बड़ा विषय है कि ये ग्रह अपेक्षा से अधिक गर्म कैसे हो सकता है।

उन्होंने डेली स्टार से बात करते हुए कहा कि यूरेनस के अरोरा का विश्लेषण करके हम यहां के वायुमंडल और चुंबकीय क्षेत्रों पर स्टडी कर सकते हैं, साथ ही नए जीवन बसने का पता भी लगा सकते हैं। शोधकर्ता ने कहा कि बर्फ के विशाल अरोरा के बारे में हमारा ज्ञान व्यापक होगा और हमारे सौर मंडल, एक्सोप्लैनेट और यहां तक कि हमारे अपने ग्रह में ग्रहों के चुंबकीय क्षेत्रों के बारे में हमारी समझ मजबूत होगी।

यह खबर भी पढ़ें:-नई स्टडी में वैज्ञानिकों खुलासा, 15 करोड़ साल पहले लुप्त हुआ था महाद्वीप

यूरेनस के गहरे समुद्र में छिपे हैं एलियंस

वैज्ञानिकों ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि उन्हें यूरेनस की परिक्रमा करने वाले 27 चंद्रमाओं में से 2 के सतहों के नीचे सक्रिय महासागरों के होने की संभावना नजर आई है। इन समंदरों में हैरान कर देने वाली चीजों का पता लगा है, यानी यहां एलियंस की उपस्थिति की संभावना बताई गई है। प्रमुख वैज्ञानिक मिशेल डौघर्टी का दावा है कि बृहस्पति के ठंडे चंद्रमाओं में से किसी एक पर जीवन की संभावना है, अगर ऐसा हुआ तो यह बहुत आश्चर्यनजक होगा।

.