होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

32 रुपए से चढ़कर 190 रुपए के पार पहुंचा यह मल्टीबैगर शेयर, 5 महीने में बनाया मालामाल

12:42 PM Apr 29, 2024 IST | Mukesh Kumar

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर सोमवार को 10% से अधिक तेजी के साथ 192 रुपए पर पहुंच गए हैं। वहीं बीते शुक्रवार को इरेडा के शेयर 170.65 रुपए पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल एक बड़ी खबर के बाद आया है। इरेडा को डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज की और से नवरत्न की दर्जा मिल गया है। इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलपमेंट एजेंसी के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 215 रुपए हैं। वहीं कंपनी के 52 वीक का सबसे लो लेवल 49.99 रुपए है। वहीं कंपनी का मॉर्केट कैप 4943 करोड़ रुपए है।

यह खबर भी पढ़ें:- IPL 2024 : MI का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण बिगड़ा, कोहली का ऑरेंज और बुमराह का पर्पल कैप पर कब्जा

5 महीने में दिया चौंकाने वाला रिटर्न
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलपमेंट एजेंसी के शेयरों ने पिछले 5 महीनों में अपने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। आईपीओं में यह शेयर 32 रुपए का मिला था। कंपनी का आईपीाओ 21 नवंबर 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और यह 23 नवंबर तक ओपन रहा है। इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलमेंट एजेंसी (इरेडा) के शेयर 29 नवंबर 2023 को 50 रुपए के दाम पर बाजार में लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। इरेडा के शेयर 5 महीने में ही 190 रुपए के पार पहुंच गए हैं। अपने इश्यू प्राइस की तुलना में इरेडा के शेयर 440 फीसदी से अधिक चढ़ गए हैं।

YTD में आया 80% से ज्यादा उछाल
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में इस साल अच्छी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस साल अब तक 80 फीसदी से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2024 को 104.65 रुपए पर थे। इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में 35 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 1 अप्रैल 2024 को 142.65 रुपए पर थे, जो कि अब 192 रुपए पर पहुंच गए हैं।

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनी ने नवरत्न का दर्जा हासिल करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब कंपनी को देश और विदेश में कई ज्वाइंट वेंचर्स के लिए सरकार की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।

Next Article