होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

IPL 2024 : जूनियर मंलिगा ने क्यों छूए थे एमएस धोनी के पैर? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

02:03 PM Mar 28, 2024 IST | Mukesh Kumar

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत शानदार रही है। टीम ने ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया और फिर अगले मैच में गुजरात टाइटंस को पटखनी दी। सीएसके को यह दोनों जीत उसके अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में ही आई है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 की अंक तालिक में नंबर 1 पर कायम है।

आईपीएल सीजन 16 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे धोनी के फैंस भी खूब वायरल कर रहे है, यह वीडियो 'एक्स' पर काफी सुर्खिया बटोर रहा है। लेकिन इसकी वीडियो की जो कहानी बताई जा रही है, वो सच्चाई से बिल्कुल जुदा है।

यह खबर भी पढ़ें:- टूटे कई बड रिकॉर्ड, हैदराबाद ने खोला जीत का खाता, रिकॉर्ड से भरे मैच में मुंबई को हराया

यह वायरल हो रहा है एमएस धोनी का वीडियो
इस वीडियो को किसी फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर डाला है। इसमें धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के युवा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मतीशा पतिरणा खड़े हैं। अचानक पतिरणा नीचे झुकते हैं और फिर उठ जाते हैं। लेकिन इस वीडियो में कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। लेकिन इसके बावजूद यह सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल में धोनी फैंस दावा कर रहे हैं कि पतिरणा ने बॉलिंग शुरू करने से पहले धोनी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया था।

जानिए वीडियो की सच्चाई?
वायरल वीडियो में साफ देख सकते हैं कि पतिरणा धोनी के पैर छुते हुए दिख रहे है। लेकिन क्या यह सच है? क्या वाकई जूनियर मंलिगा ने धोनी के पैर छुए? तो जवाब है नहीं, यह दावा पूरी तरह से गलत है। सच्चाई यह है कि पतिरणा वहां पर धोनी के पैर नहीं छू थे बल्कि वो अपना बॉलिंग रन-अप सेट कर रहे थे। इसीलिए उन्होंने मैदान पर लगाए जाने वाले सफेद रंग के मार्कर को उठाया और फिर उसे अपने रन-अप वाली जगह पर डाला।

वीडियो में साफ देख सकते है कि वो मैदान पर मार्कर फेंकते हुए दिख रहे हैं। अब अगर पतिराणा कभी धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लेते हैं तो भी कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि सीएसके में धोनी का कद काफी बड़ा है। कई युवा क्रिकेटरों का करियर बनाने या संवारने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

Next Article