For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

टूटे कई बड़ें रिकॉर्ड, हैदराबाद ने खोला जीत का खाता, रिकॉर्ड से भरे मैच में मुंबई को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हाईस्कोरिंग मुकाबले में 31 रन से हरा दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल बनाने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने कड़ी टक्कर दी।
08:57 AM Mar 28, 2024 IST | BHUP SINGH
टूटे कई बड़ें रिकॉर्ड  हैदराबाद ने खोला जीत का खाता  रिकॉर्ड से भरे मैच में मुंबई को हराया

हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हाईस्कोरिंग मुकाबले में 31 रन से हरा दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल बनाने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने कड़ी टक्कर दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवरों तक जीतने का जज्बा दिखाया लेकिन 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। मुंबई का आईपीएल में ये हाईएस्ट स्कोर भी है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की ओर तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। इस मैच के दौरान आईपीएल के इतिहास में एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के (38) लगने का रिकॉर्ड भी टूटा। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि चौथे ओवर में ईशान किशन के रूप में टीम को पहला झटका लगा। ईशान 34 रन बनाकर आउट हुए।

यह खबर भी पढ़ें:-DC vs PBKS : पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया, सैम करन ने जड़ी फिफ्टी

रोहित शर्मा ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। नमन ने 14 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 34 गेंद में 64 रन की दमदार पारी खेलकर मुंबई की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा था। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंद में 24 रन बनाए। टिम डेविड ने 22 गेंद में 42 रन की पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने 15 रन का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और एडन मार्करम के तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल बना दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन विकेट खोकर 263 रन बनाए थे, जोकि आईपीएल का हाईएस्ट टोटल था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी रही।

मयंक और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। मयंक न 13 गेंद में 11 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने सिर्फ 18 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हेड 24 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने 16 गेंद में फिफ्टी जड़ दी है और वह सनराइजर्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

अभिषेक 23 गेंद में 63 रन की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। मार्करम 28 गेंद में 42 रन, जबकि हेनरिक क्लासेन 34 गेंद में 80 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यह खबर भी पढ़ें:-IPL 2024 : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल का रहा है KL Rahul का प्रदर्शन, अपने दम पर जीता चुके है कई मैच

.