होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

IPL 2024 : Abhishek Sharma ने तोड़ा Virat Kohli का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली यादगार पारी

01:24 PM May 20, 2024 IST | Mukesh Kumar

IPL 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने रविवार को आईपीएल 2024 के 69वें मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने 2 महत्वूपर्ण पार्टनरशिप की है। बतौर ओपनर अभिषेक के बल्ले से 28 गेंदों पर 66 रन बनाए है। उन्होंने 5 चौके और 6 छक्को की मदद से सिर्फ 21 गेंदों में फिफ्टी जड़ी है। यह उनका मौजूदा सीजन में तीसरा और कुल सातवां आईपीएल अर्धशतक है। 23 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ डाला है।

यह खबर भी पढ़ें:- ICC Champions Trophy 2025 : PAK नहीं जायेगी टीम इंडिया? BCCI ने दिया दो टूक जवाब

दरअसल, अभिषेक शर्मा एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए है। उनके खाते में अभी 41 छक्के हैं। उन्होंने कोहली का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। कोहली ने आईपीएल 2016 में 38 छक्के जड़े थे। इस सूची में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम शामिल है। जिन्होंने 2018 में 37 छक्के जड़े है। अभिषेक शर्मा ने इससे अलावा एक और कारनामा किया है। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाजों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। वह अभी तक 464 रन बना चुके हैं। इसके अलावा वह देवदत्त पडिक्कल और रिंकू सिंह को पछाड़ने के करीब हैं।

IPL के एक सीजन में भारतीय बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा Six

41 - अभिषेक शर्मा (एसआरएच, 2024)*

38 - विराट कोहली (आरसीबी, 2016)

37 - ऋषभ पंत (डीसी, 2018)

37 - विराट कोहली (आरसीबी, 2024)

35 - शिवम दुबे (सीएसके, 2023)

अनकैप्ड बल्लेबाजों द्वारा एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन

625 - यशस्वी जयसवाल (2023)

616 - शॉन मार्श (2008)

531 - रियान पराग (2024)

516 - ईशान किशन (2020)

512 -सूर्यकुमार यादव (2018)

480 - सूर्यकुमार यादव (2020)

474 - रिंकू सिंह (2023)

473 - देवदत्त पडिक्कल (2020)

467 - अभिषेक शर्मा (2024)

बता दें कि पहले ही प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से पटखनी दी है। हैदराबाद ने 215 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल किया। हालांकि स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वह पारी की पहली गेंद पर पवेलियन लौटे। इसके बाद, अभिषेक ने राहुल त्रिपाठी (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 और नितीश रेड्डी (37) के संग तीसरे विकेट के लिए 57 रन की पार्टनरशिप की। हेनरिक क्लानसेन 26 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने 71 और अथर्व तायडे ने 46 रन बनाए है। राइली रूसों ने 49 और कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने भी 32 रनों का योगदान दिया है।

Next Article