For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IPL 2023 : कुलदीप यादव ने की इशांत शर्मा की जमकर तारीफ, कही ये बड़ी बात

04:06 PM Apr 21, 2023 IST | Mukesh Kumar
ipl 2023   कुलदीप यादव ने की इशांत शर्मा की जमकर तारीफ  कही ये बड़ी बात

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे है। इशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी के बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार रात को कोलकाता नाइट राइटर्स को 4 विकेट से हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 127 रन पर सिमट कर 19.2 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:- IPL 2023 : मोहम्मद सिराज ने किया पर्पल कैप पर कब्जा, इन खिलाड़ियों को पछाड़कर बने नंबर वन

KKR के खिलाफ कुलदीप ने की कमाल की गेंदबाजी

स्पिनर कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाने में सफल रही है। कुलदीप यादव ने कहा कि हमने केकेआर के खिलाफ टीम के सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है। हमने उनको 127 के कुल स्कोर पर रोक दिया।

कुलदीप ने की इशांत शर्मा की जमकर तारीफ
2 साल बाद अपना पहला आईपीएल मैच खेलने वाले ईशांत शर्मा ने 19 रन देकर 2 विकेट चटकाने में सफल रहे है। वहीं कुलदीप यादव ने ईशांत के प्रदर्शन की जमकर तारीख की है। ईशांत गेंद के साथ बहुत सटीक थे और जब आप एक अनुभवी खिलाड़ी के साथ मैदान में उतरते हैं तो आप आत्मविश्वास भी हासिल करते हैं। वह दिल्ली में परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं और हमें महत्वपूर्ण सफलताएं देते हैं। उनके लिए बहुत सम्मान है क्योंकि उन्होंने एक हफ्ते तक बीमार रहने के बाद ऐसा शानदार प्रदर्शन किया।

.