For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IPL 2023 : शाकिब अल हसन की जगह केकेआर से जुड़ा ये दिग्गज बल्लेबाज, अपने दम पर जीता चुका है कई मैच

07:38 PM Apr 05, 2023 IST | Mukesh Kumar
ipl 2023   शाकिब अल हसन की जगह केकेआर से जुड़ा ये दिग्गज बल्लेबाज  अपने दम पर जीता चुका है कई मैच

IPL 2023 : आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KRK) को बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के नहीं खेलने से बड़ा झटका लगा है। शाकिब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और निजी कारणों की वजह से आईपीएल 16 में केकेआर का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। अब कोलकाता नाइट राइडर्स में उनकी जगह इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जेसन रॉय को रिप्लेसमेंट किया गया है।

Advertisement

बता दें कि शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिसंबर 2022 में हुए मिनी ऑक्शन में 1.5 करोड़ में खरीदा था। मगर इस साल वो निजी कारणों के चलते हुए वो टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। अब उनकी जगह जेसन रॉय कोलकाता नाइट राइडर्स का भाग बन गए है।

यह खबर भी पढ़ें:- IPL 2023: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लेगा ये खतरनाक गेंदबाज, राजस्थान रॉयल्स ने किया साइन

2.8 करोड़ रुपए देकर KKR ने जेसन रॉय को खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय 2.8 करोड़ रुपए की कीमत में खरीदा है। हालांकि जेसन रॉय की बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए की थी। केकेआर ने उन्हें बेस प्राइज से दुगुनी कीमत में खरीदा है। जेसन रॉय इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते है। जेसन रॉय अपने टी-20 करियर में कुल 313 मैच खेल चुके हैं। 27.77 की औसत और 141.90 के स्ट्राइक रेट से कुल 8110 रन बनाए है। इसमें उन्होंने कुल 6 शतक और 53 अर्धशतक जड़े है।

जेसन राय का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 116 वनडे, 64 टी20 और 5 टेस्ट मुकाबले खेले चुके है। टी20 में उन्होंने 24.15 की औसत और 137.61 के स्ट्राइक रेट से 1522 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 8 अर्धशतक शामिल है।

.