For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IPL 2023 : Sam Curran से लेकर मयंक अग्रवाल तक, इन 5 महंगे खिलाड़ियों ने किया निराश

05:49 PM May 22, 2023 IST | Mukesh Kumar
ipl 2023   sam curran से लेकर मयंक अग्रवाल तक  इन 5 महंगे खिलाड़ियों ने किया निराश

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फ्रेंचाइजी हर बार विदेशी खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद से करोडों रुपए खर्च करती हैं। लेकिन हर बार यह साबित हो गया है कि ये महंगे क्रिकेटर अपने ऊंचे प्राइस टैग के बोझ तले टूट जाते हैं और पैसो की बारिश करने वाले इस लीग में प्रदर्शन करने में असफल होते हैं। अक्सर आईपीएल के इतिहास देखें तो ज्यादातर मौकों पर महंगे बिकने वाले खिलाड़ी अक्सर अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। आईपीएल 2023 सीजन में भी वही कहानी दोहराई गई। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कैमरन ग्रीन, सैम करन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों पर काफी पैसा खर्च किया लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ेंं:- IPL 2023 : अर्जुन तेंदुलकर से लेकर जोफ्रा आर्चर तक, इन 5 खिलाड़ियों ने डाले सबसे महंगे ओवर

(1) सैम करन

सैम करन आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी है, उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह टी20 विश्व कप 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। फाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला था जहां इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इन उपलब्धियों के बाद आईपीएल नीलामी में वह आकर्षण का केंद्र थे। पंजाब को सैम करन से काफी उम्मीदें थीं। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडरने भी सीजन के पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया। यहां तक कि उन्होंने नियमित कप्तान शिखर धवन की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व भी किया और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। हालांकि, दूसरे हाफ में उनका प्रदर्शन, विशेषकर गेंदबाजी में सुस्त पड़ गया। आईपीएल 2023 के 14 मैचों में करन ने 27.60 की औसत और 135.96 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए। गेंदबाजी में वह केवल 10 विकेट लेने में सफल रहे।

(2) कैमरन ग्रीन
आईपीएल 2023 की नीलामी में कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस 23 वर्षीय क्रिकेटर ने नवंबर 2022 में भारत के खिलाफ दो अर्धशतक - 30 गेंदों पर 61 रन और 21 गेंदों पर 52 रन - बनाए थे, जिससे आईपीएल फ्रेंचाइजी उनको खरीदने के लिए उतावली हो गई। ग्रीन ने 13 मैचों में 281 रन बनाए और सिर्फ छह विकेट लिए, जो उनकी प्रतिभा के अनुरूप नहीं है। वहीं हैदराबाद के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने शतकीय पारी खेलकर मुंबई को जीत दिलाई है।

(3) बेन स्टोक्स

आईपीएल के सबसे महंगे तीसरे खिलाड़ी बेन स्टोक्स है, चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये की प्रेस प्राइस में खरीदा है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए सिर्फ दो मैच खेले थे। लेकिन उन दो मैचों में भी उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए और केवल एक गेंद फेंकी। हालांकि वह टूर्नामेंट के बाद के हिस्से में फिट हो गए, लेकिन स्टोक्स को सीएसके प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। वह शनिवार को हुए टीम के आखिरी लीग मैच के बाद आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल होंगे और प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

(4) हैरी ब्रूक

सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान 55 गेंदों में आईपीएल 2023 का पहला शतक भी लगाया, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। लेकिन उस प्रदर्शन के बाद वह बुरी तरह विफल रहे। टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी क्रम में उन्हें अलग-अलग जगहों पर उतारा, लेकिन फिर भी कोई सफलता नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ा। हैदराबाद के लिए 10 मैचों में ब्रुक ने 23.75 की औसत और 124.18 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 190 रन बनाए है।

(5) मयंक अग्रवाल

पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। अग्रवाल ने 9 मैचों में 20.78 की औसत और 114.02 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए और वह इस सीजन को जल्द से जल्द भूल जाना चाहेंगे।

.