होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

IPL 2023 : अर्जुन तेंदुलकर से लेकर जोफ्रा आर्चर तक, इन 5 खिलाड़ियों ने डाले सबसे महंगे ओवर

04:19 PM May 20, 2023 IST | Mukesh Kumar

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन में कई गेंदबजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। लेकिन इस सीजन में अबतक 5 गेंदबाजों ने 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके है। इस सूची में 4 तेज गेंदबाज और सिर्फ एक स्पिनर शामिल है। इसका मतलब यह है कि टी20 फॉर्मेट में तेज गेंदबाजों के सामने रन बनाना आसान है, लेकिन स्पिनरों के सामने मुश्किल है।

यह खबर भी पढ़ेंं:- IPL 2023 : Ravi Shastri का बड़ा बयान, वनडे विश्व कप के स्क्वॉड में शामिल हो सकते हैं ये 3 युवा खिलाड़ी

(1) अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ एक ओवर में 31 रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुके है। अर्जुन तेंदुलकर के इस ओवर में 2 छक्के और 4 चौके लगे। यह पंजाब किंग्स की पारी का 15वां ओवर था जब सैम कुरेन और हरप्रीत सिंह ने पार्क के सभी कोनों में अर्जुन की पिटाई की। अर्जुन ने 3 ओवर में 48 रन लुटाए थे। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2023 का 31वां मैच भुलाना चाहेंगे।

(2) जोफ्रा आर्चर
मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के चलते आईपीएल 2023 से बाहर हो गए है। पंजाब किंग्स के खिलाफ जोफ्रा आर्चर की जमकर पिटाई हुई थी, उन्होंने एक ओवर में 27 लुटाए क्योंकि लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें तीन छक्के मारे। उनको मुंबई ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था।

(3) यश दयाल
अर्जुन तेंदुलकर के बाद यश दयाल ने भी आईपीएल 2023 में एक ओवर में 31 रन देने का शर्मनाक रिेकॉर्ड अपने नाम किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ गुजरात टाइटन्स (GT) के इस गेंदबाज को आखिरी ओवर में 31 रन आए थे। इस ओवर में रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़कर केकेआर को हारा हुआ मैच जिताया था।

(4) अभिषेक शर्मा
अर्जुन तेंदुलकर और यश दयाल के बाद अभिषेक शर्मा ने भी 1 ओवर में 31 रन लुटाकर ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2023 के 58वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गेंदबाजी की। लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने एक ओवर में 5 छक्के जड़े।

(5) उमरान मलिक
आईपीएल 2023 का सीजन उमरान मलिक के लिए कुछ खास नहीं है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उमरान ने एक ओवर में 28 रन लुटाए है। उस वक्त नितीश राणा बल्लेबाजी कर रहे थे, जिन्होंने उनके एक ओवर में चार चौके और छक्के लगाकर कुल 28 रन बनाए।

Next Article