For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

INS Vagir: भारतीय नेवी में शामिल हुई सबमरीन INS Vagir, ये विशेषताएं बनाती है इसे मोस्ट पावरफुल

INS Vagir: कलवरी क्लास सबमरीन यानी पनडुब्बी INS Vagir को आज भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। यह पनडुब्बी भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाएगी।
01:49 PM Jan 23, 2023 IST | ISHIKA JAIN
ins vagir  भारतीय नेवी में शामिल हुई सबमरीन ins vagir  ये विशेषताएं बनाती है इसे मोस्ट पावरफुल

मुंबई। भारतीय नौसेना की ताकत आज और भी ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल आज भारतीय नौसेना में कलवरी क्लास सबमरीन यानी पनडुब्बी INS Vagir को शामिल किया गया है। आईएनएस वागीर का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने फ्रांस के मैसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से किया है। नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में इसे आज नौसेना में शामिल किया गया।

Advertisement

भारतीय नौसेना की ताकत में हुआ इजाफा

भारतीय नौसेना के मुताबिक यह पनडुब्बी दुश्मन को मात देने के लिए भारतीय नौसेना की क्षमता में इजाफा कर भारत के समुद्री हितों को आगे बढ़ाएगी। यह मुसीबत के समय में निर्णायक वार करने के लिए खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) अभियान के संचालन में भी मददगार साबित होगी। वहीं नौसेना के मुताबिक ‘वागीर’ का अर्थ ‘सैंड शार्क’ है, जो तत्परता और निर्भयता के भाव को प्रतिबिंब करती है।

ये खबर भी पढ़े:- PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री बैन करने ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- गोडसे की फिल्म पर भी रोक लगाएगी सरकार?

ये है INS Vagir की विशेषताएं

INS वागीर की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए नौसेना ने बताया कि आईएनएस वागीर दुनिया के कुछ बेहतरीन ‘सेंसर’ और हथियारों से लैस है। नौसेना के मुताबिक इसमें वायर गाइडेड टॉरपीडो और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जो दुश्मन के बड़े बेड़े को बेअसर कर सकती हैं।
नौसेना के मुताबिक इस पनडुब्बी में विशेष अभियानों के लिए समुद्री कमांडो को पानी में उतारने की क्षमता है। साथ ही इसके शक्तिशाली डीज़ल इंजन बैटरी को काफी जल्दी चार्ज कर सकते हैं। वहीं आत्मरक्षा के लिए इसमें अत्याधुनिक टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम भी लगाया गया है।

.