होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

13 Megapixels और 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Infinix Smart 8, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

02:05 PM Nov 11, 2023 IST | Mukesh Kumar

Infinix Smart 8 स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Infinix Smart 8 की जगह लेगा, जिसे फरवरी 2023 में Unisoc SC 9863A1 प्रोसेसर और 6000 mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था। लॉन्च से पहले Infinix Smart 8 को कई सर्टिफिकेशन साइटों पर देखा गया था, जिससे इस डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का अनुमान मिला था। अब यह स्मार्टफोन नाइजीरियाई मार्केट्स में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में यह डिवाइस कब उतारा जायेगा, इसको लेकर अभी तक कोई भी अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-दीवाली पर लॉन्च होगा OnePlus 12 का नया स्मार्टफोन! कैमरा सैंपल आया सामने

जानिए Infinix Smart 8 की कीमत

इनफिनिक्स स्मार्ट 8 को सिंगल 4GB 128GB वेरिएंट में अभी लाया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन की कीमत NGN 97900 लगभग 10100 रुपए है। GSMArena की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट की कीमत NGN 82,000 लगभग 8500 रुपए है। इस डिवाइस को ग्रीन, गैलेक्सी वाइट, टिम्बर ब्लैक और शाइनी गोल्ड कलर ऑप्शंस में लाया गया है।

Infinix Smart 8 फीचर्स
इस डिवाइस में 6.6 इंच का एचडी (1,612 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 90Hz है। यह एंड्रॉयड 13 OS पर बेस्ट XOS 13 पर चलता है। Infinix Smart 8 में ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर लगाया गया है। जिसके साथ 4 GB रैम मिलती है। वहीं इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है, मेन सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, उसके साथ सेकेंडरी AI सेंसर दिया गया है। इस डिवाइस का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जिसे पंच होल के अंदर लगाया गया है। Infinix के इस स्मार्टफोन में 10 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।

Next Article