For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Indigo फ्लाइट में यात्री ने पायलट को मारा थप्पड़, बोला- चलाना है तो चला...नहीं तो गेट खोल दे, Video Viral

02:16 PM Jan 15, 2024 IST | Sanjay Raiswal
indigo फ्लाइट में यात्री ने पायलट को मारा थप्पड़  बोला  चलाना है तो चला   नहीं तो गेट खोल दे  video viral

नई दिल्ली। सर्दी में खराब मौसम के चलते फ्लाइट के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। कई फ्लाइट 10 से 12 घंटे तक लेट चल रही है। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। इस दौरान नई दिल्ली में एक विमान के उड़ान भरने में देरी को लेकर एक पैसेंजर इतना नाराज हो गया कि उसने फ्लाइट के कैप्टन पर ही हमला बोल दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

पैसेंजर ने पायलट पर किया हमला…

जानकारी के अनुसार, IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E2175 दिल्ली से गोवा जा रही थी। फ्लाइट के को पायलट कोहरे के चलते लेट फ्लाइट के होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान यात्री ने पायलट को घूंसा मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स को पायलट को घूंसा मारते देखा जा सकता है। विमानन सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। यह घटना रविवार की दोपहर एक बजे की है। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के तौर पर की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना पर कहा, 'आरोपी के खिलाफ हम उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।' वहीं इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल कटारिया को अब अपनी गलती पर पछतावा कर रहा है और उसने हाथ जोड़कर माफी मांग ली है।

खबरें हैं कि साहिल कटारिया को 'नो फ्लाई' लिस्ट में डालने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में को पायलट अनूप कुमार ने पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत की थी कि साहिल कटारिया ने विमान में अभद्रता की थी और मारपीट भी की थी।

सॉरी बोलते हुए वीडियो…

अब साहिल कटारिया का एक और वीडियो भी सामने आया है, जहां सुरक्षा और एयरपोर्ट अधिकारी उसे विमान से बाहर लेकर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस वीडियो को को-पायलट ही शूट कर रहे थे। साहिल कटारिया को यहां माफी मांगते हुए भी देखा जा सकता है। इसपर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स कहता है, 'नो सॉरी, आपने मुझपर हाथ उठाया है।'

एयर होस्टेस ने किया बीच बचाव…

बता दें कि यह घटना रविवार दोपहर 1 बजे की है। जब इंडिगो फ्लाइट 6E-2175 दिल्ली से गोवा जा रही थी। इस फ्लाइट को सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई। पैसेंजर उड़ान में कई घंटे से हो रही देरी से नाराज था।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि को पायलट उड़ान में हुई देरी की घोषणा करने के लिए पहुंचे थे। उस दौरान देरी से नाराज हुए कटारिया दौड़ते हुए आए और सीधे को पायलट पर हमला कर दिया। वह पीली हुडी पहने हुए नजर आ रहे हैं। हाथापाई के बीच एयर होस्टेस बीच बचाव भी करने पहुंचीं। उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'आप ऐसा नहीं कर सकते।'

वायरल वीडियो में कटारिया को भी पायलट से बहस करते हुए सुना जा सकता है। वह कह रहा है, 'चलाना है चलाओ, नहीं चलाना है मत चलाओ खोल गेट…। हम यहां कितनी देर से बैठे हुए हैं।'

.