For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भारत जोड़ो यात्रा: आधे हिंदुस्तान जितना धन सिर्फ देश के 100अमीर लोगों के पास : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया, जितना धन आधेहिंदुस्तान के हाथ में है, उतना धन सबसे अमीर 100 लोगों के पास है।
09:35 AM Jan 07, 2023 IST | BHUP SINGH
भारत जोड़ो यात्रा  आधे हिंदुस्तान जितना धन सिर्फ देश के 100अमीर लोगों के पास   राहुल गांधी

पानीपत (हरियाणा)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया, जितना धन आधेहिंदुस्तान के हाथ में है, उतना धन सबसे अमीर 100 लोगों के पास है। क्या आपको इसमें न्याय दिखाई देता है? आज दो हिंदुस्तान बन गए हैं। एक हिंदुस्तान किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों और बेरोजगार युवाओं का है। इसमें करोड़ों लोग रहते हैं। दूसरा हिंदुस्तान 200-300 लोगों का है जिनके पास पूरा का पूरा धन है। राहुल नेयह भी कहा कि भाजपा की सरकार में हरियाणा बेरोजगारी का चैम्यिपन बन गया है और इस प्रदेश में युवाशक्ति जाया हो रही है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-भारत जोड़ो यात्रा ने एक बार फिर हरियाणा में किया प्रवेश, सनोली-पानीपत से शुरू हुई यात्रा

राहुल भारत जोड़ो यात्रा के तहत यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने आरोप लगाया, पीएम मोदी ने नोटबंदी की और गलत जीएसटी को लागू किया। ये कोई नीतियां नहीं थीं, बल्कि छोटे और मध्यम दर्जे के व्यापार को खत्म करने के हथियार थे। इन दो हथियारों ने छोटे व मझोले व्यापारियों की रीढ़
की हड्डी तोड़ दी।

अग्निपथ योजना को लेकर बरसे

राहुल ने सेना में अल्पकालिक भर्ती की अग्निपथ योजना का उल्लेख करते हुए कहा, ये (भाजपा) कहते हैं कि हम देशभक्त हैं। मुझे इनकी देशभक्ति समझाओं। हिंदुस्तान में लाखों युवा सुबह चार बजे उठकर दौड़ लगाते हैं और ये युवा तिरंगा की रक्षा करने का सपना देखते हैं…पहले हर साल 80 हजार युवा सेना के लिए चयनित होते थे। वे अलग-अलग राज्यों में तैनात होते थे। ये जवान अपनी पूरी जिंदगी देश के लिए लगाते थे, सीमा पर खड़े होते थे, उसकी निगरानी करते थे।

यह खबर भी पढ़ें:-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का इफेक्ट! गुलाम नबी आजाद की पार्टी के 17 नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी

देश की खातिर अपना खून देने के लिए ये युवा सेना में भर्ती होते थे। उन्होंने कहा कि पहले युवाओं को सेना में भर्ती होने पर उचित प्रशिक्षण और 15 साल की सेवा और सेवानिवृत्ति के बाद यथोचित सुविधा का वादा किया जाता था लेकिन ‘अग्निपथ’ योजना ने इन वादों को तोड़ दिया है। राहुल ने आरोप लगाया, भाजपा के लोगों ने पूरे देश में डर और नफरत फै लाने का काम किया है। ये सब योजनाएं डर फैलाती हैं। ये पहले डर फैलाते हैं और फिर उसे नफरत में बदल देते हैं। उन्होंने कहा, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान सिर्फ मैं ही नहीं खोल रहा हूं बल्कि करोड़ों लोग खोल रहे हैं। यात्रा ने नफरत को मिटाने का काम किया है।

खरगे ने साधा अमित शाह पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम अगले साल एक जनवरी तक पूरा होने की गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा को लेकर उन पर निशाना साधा। खरगे ने सवाल किया कि क्या शाह राम मंदिर के पुजारी हैं जो वह ऐसी घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घोषणा साधु-संतों को करनी चाहिए और गृह मंत्री के तौर पर शाह का जो कर्तव्य है, उन्हें उस पर ध्यान देना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-उत्तराखंड के जोशीमठ में मंदिर ध्वस्त, 50 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा 

निर्वाचित सरकारों को किया जा रहा अस्थिर

खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा लालच देकर और जांच एजेंसियों का दरुपयोग करके चुनी हुई सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है। उन्होंने यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा,राहुल गांधी का धैर्य और साहस देखकर सबको अचंभा हुआ है। हम तो राहुल गांधी को दिल्ली में देखते थे…ये राहुल अलग निकले। उन्होंने कन्याकु मारी से पदयात्रा शुरू की और हर मौसम का सामना करके चलते रहे। राहुल की लड़ाई महंगाई के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ है।

.